पाकिस्तान में 2 प्राइवेट पार्ट के साथ पैदा हुआ बच्चा, दोनों से करता है पेशाब, लेकिन नहीं है ये अंग

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एक रेयर मेडिकल कंडीशन के साथ एक बच्चे का जन्म हुआ है, जिसके दो लिंग है। वहीं शरीर का एक अंग भी नहीं है।

Pakistan Baby Born with Two Penises:

Pakistan Baby Born with Two Penises: पाकिस्तान में एक दुर्लभ बच्चा दो लिंग के साथ पैदा हुआ है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जन्मे एक बच्चे का दो लिंग है। लेकिन इसके साथ ही उसके शरीर में एक अहम अंग भी नहीं है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ सर्जरी केस रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक दुर्लभ बच्चा है। ये एक रेयर मेडिकल कंडीशन में पैदा हुआ है।

मेडिकल टर्म में इसे डिफेलिया ( diphallia) कहते हैं। 6 मिलियन बच्चों के जन्मों में ये किसी एक बच्चे को ये प्रभावित करता है। अभी तक के मानव इतिहास और मेडिकल हिस्ट्री में ऐसे मामले अब तक सिर्फ 100 बार देखे गए हैं। पहली बार ऐसा बच्चा 1609 में पैदा हुआ था।

एक लिंग, दूसरे से लंबा

रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के दो लिंग है और वह दोनों लिंगों से एक साथ पेशाब करता है। स्कैन से पता चला कि बच्चे के शरीर में एक ही ब्लाडर था जो दो मूत्रमार्ग (Urethra) से जुड़ा हुआ था। रिपोर्ट में बताया गया है कि पेनिस 'नॉर्मल शेप' के होते हैं, लेकिन एक से दूसरा 1 सेंटीमीटर लंबा है। हालांकि बच्चा फिलहाल स्वस्थ है।

बच्चे के शरीर में नहीं है ये जरूरी अंग

बच्चे के शरीर में मलद्वार (Anus) नहीं है। जिसकी वजह से वह मल नहीं त्याग पा रहा था। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डॉक्टरों ने कोलनोस्कोपी कर बच्चे के शरीर में एक होल बना दिया है, ताकि वो मल त्याग कर पाए। सर्जरी के दो दिन बाद तक बच्चे को अस्पताल में ही रखा गया था। फिर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

इस बच्चे का जन्म 36 हफ्तों बाद हुआ था। बच्चे के माता-पिता जन्म के बाद ही उसे अस्पताल लेकर गए थे। जिसके बाद उसे पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस रेफर किया गया। बच्चे के परिवार में पहले ऐसा किसी के साथ भी नहीं हुआ है।

निजी अंग की नहीं की गई कोई सर्जरी

हालांकि डॉक्टरों ने बच्चे के निजी अंगों की सर्जरी नहीं की है। पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के बच्चों के अस्पताल के सर्जनों ने इसका कारण बताए बिना कहा कि अतिरिक्त लिंग को हटाने के लिए कोई सर्जरी नहीं की गई थी।

डिफेलिया क्या है?

असल में डिफेलिया क्यों होता है...इसका कोई भी सटीक जवाब मेडिकल टर्म में नहीं है। मौटे तौर पर कहा जाता है कि यह तब विकसित होता है जब गर्भ में जननांग बनते हैं। डिफेलिया क्या दो तरह के होते हैं, पूर्ण और आंशिक डिफेलिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+