पाकिस्तान: एलओसी पर भारत की एक चौकी उड़ाने और पांच सैनिकों को मारने का दावा
पाकिस्तान सेना की ओर से गुरुवार को एक अजीबों-गरीब दावा किया गया है। पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि भारतीय सेना की ओर से उसके इलाके में जारी फायरिंग का जवाब दिया और पांच भारतीय सैनिकों को मार दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से कहा गया है कि उसने भारतीय सेना की एक चौकी को भी उड़ा दिया है।
रावलपिंडी। पाकिस्तान सेना की ओर से गुरुवार को एक अजीबों-गरीब दावा किया गया है। पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि भारतीय सेना की ओर से उसके इलाके में जारी फायरिंग का जवाब दिया और पांच भारतीय सैनिकों को मार दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से कहा गया है कि उसने भारतीय सेना की एक चौकी को भी उड़ा दिया है। पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल मेजर आसिफ गफूर ने एक वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि पाक सेना ने एक भारतीय चौकी को उड़ा दिया है।

57 सेकेंड का है वीडियो
गफूर की ट्वीट में लिखा है, 'एलओसी पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा उड़ा दिया गया, पांच भारतीय सैनिक मारे गए, कई घायल हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ भारतीय आतंकवाद का मुनासिब तौर पर जवाब दिया जाएगा। मेजर गफूर द्वारा ट्वीट किए गए 57 से सेकंड के वीडियो में जंगल में से धुआं उठता दिखाई देता है। पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, स्थानीय पाकिस्तानी अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि भारतीय चौकी को उड़ाने का फैसला उस घटना के कुछ घंटों बाद लिया गया, जब पीओके में सीमा से लगे बेहद संवेदनशील गांव में भारतीय जवानों के द्वारा एक स्कूल वैन पर हमला कर उसके ड्राइवर को मार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications