पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से 'निकाह' करने वाली अंजू लौट रहीं भारत, करेंगी बड़ा खुलासा, जानिए वापसी की वजह?

: राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू आपको याद होगी। ये वो ही अंजू ने जिसने इसी साल जुलाई में अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई थीं। पाकिस्तान में उसने अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से निकाह किया और अपना नाम फामिता रख लिया।

अब अंजू के बारे में ताजा जानकारी ये मिल रही है कि वो जल्द भारत लौटने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजू अक्टूबर के लास्ट तक पाकिस्तान से लौटकर भारत आ जाएंगी। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि वो भारत आकर कुछ बड़े खुलासे कर सकती हैं।

Anju Return India

अंजू के पाकिस्तान जाने को लेकर जानकारी मिली थी कि वो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वाह के अपर दीर में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने गई थीं, जिसके साथ वो पिछले चार सालों से फेसबुक से जुड़ी थी और बाद में प्यार करने लगी। फिलहाल अंजू तब से पाकिस्तान में ही हैं। हालांकि अब भारत आने जा रही है।

राजस्थान तक ने अंजू से बातचीत के आधार पर उसके भारत लौटने का दावा किया है। अंजू के मुताबिक वो सिर्फ अपने बच्चों के लिए आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि कई सवाल हैं, जिनके जवाब वो भारत आने पर ही देंगी।

पति से रिश्ता खत्म, इस वजह से वतन वापसी

रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में अंजू वीजा की मियाद खत्म हो रही है और वो इसे बढ़वाना नहीं चाहती, क्योंकि वो अपने बच्चे से मिलना चाहती है। वो भारत आने के बाद अपने बच्चों के साथ रहेंगी। इसी के साथ अंजू ने साफ शब्दों ने कहा कि उसका रिश्ता अपने पति से खत्म हो चुका है। वो सिर्फ बच्चों के लिए भारत आ रही हैं।

हो सकते हैं बड़े खुलासे

अंजू ने बताया कि उनके पास सभी सवालों के जवाब हैं। वो कानूनी तौर पर पाकिस्तान गई थीं। इसी के साथ कहा कि वो देश की सुरक्षा एजेंसी और पुलिस के सभी सवालों के जवाब भी देंगी। ऐसे में अंजू के भारत वापसी पर कुछ बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।

जानिए अंजू की पूरी कहानी

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली अंजू की 2007 में राजस्थान में अरविंद से हुई थी। 34 साल की अंजू के दो बच्चे हैं। इस साल जुलाई में अंजू ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के रहने वाले नसरुल्ला से मुलाकात करने के लिए वीजा लेकर पाकिस्तान गईं। अंजू को सोशल मीडिया पर नसरुल्ला से प्यार हुआ था, दोनों कई सालों से बातचीत कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+