पाक आर्मी ने पूछी पीएम नवाज से भारत के जिंदल से मीटिंग की वजह, नवाज ने बताई यह वजह
इस्लामाबाद से कुछ ही घंटों की दूरी पर स्थित मुरी में हुई थी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के बिजनेसमैन सज्जन जिंदल की 'सीक्रेट' मीटिंग।
इस्लामाबाद। पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत के बिजनेस टायकून सज्जन जिंदल की मुरी में हुई सीक्रेट मीटिंग पर सेना ने आपत्ति दर्ज कराई। पाक सेना की ओर से प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से इस मुलाकात की वजह पूछी गई थी। बीबीसी के मुताबिक पीएम नवाज की ओ से सेना को बता दिया गया है कि मुलाकात बैक चैनल डिप्लोमैसी का हिस्सा थी।

सेना प्रमुख का भरोसा जीतने की कोशिश
बीबीसी उर्दू की ओर से जारी एक रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है। साथ ही पीएम नवाज ने इस जवाब के साथ आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा का भरोसा जीतने की कोशिश भी की। 27 अप्रैल की शरीफ-जिंदल की मीटिंग मुरी के हिल रिसॉर्ट में हुई थी। पीएम नवाज ने सेना को जानकारी दी है कि जिंदल को कई अहम भारतीय अधिकारियों का समर्थन हासिल है और इसकी वजह से दोनों देशों के बीच तनाव को खत्म किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों सीमा पार जारी आतंकी हमलों के अलावा कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा को लेकर भी खासा तनाव है। विशेषज्ञों की मानें तो जाधव को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट ने जो आदेश दिया है उसे लेकर पाक खासा परेशान है और वह इस आदेश को टालने के मूड में है।
मीडिया ने लगाए थे कयास
सज्जन जिंदल देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्लूय) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। सज्जन जिंदल जहां एक तरफ पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के दोस्त हैं तो वह भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के भी काफी करीब हैं। यही वजह थी कि जब दोनों की मीटिंग हुई थी उसी समय पाक मीडिया ने कयास लगाए थे कि जिंदल ने पीएम मोदी का एक संदेश पाक पीएम नवाज शरीफ को दिया है। दोनों की मुलाकात को काफी सीक्रेट रखा गया था। पाक मीडिया में इस बात का अनुमान लगाया गया जिंदल दरअसल पर्दे के पीछे जारी उस कूटनीति का हिस्सा हैं, जिसके तहत पाक और भारत के पीएम की मुलाकात कराई जानी है। मीडिया के मुताबिक जून में कजाखिस्तान के अस्टाना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) समिट होने वाली हैं और इस समिट में दोनों पीएम मुलाकात कर सकते हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications