पाकिस्तान चुनावों में किस्मत आजमाने उतरीं नवाज शरीफ की बेटी मरियम, पंजाब से लड़ेंगी चुनाव
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों में किस्मत आजमाने जा रही हैं। मरयिम लाहौर की नेशनल एसेंबली की दो सीटों के अलावा पंजाब की प्रांतीय सीट से चुनाव लड़ेंगी।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज 25 जुलाई को पाकिस्तान में होने वाले आम चुनावों में किस्मत आजमाने जा रही हैं। मरयिम लाहौर की नेशनल एसेंबली की दो सीटों के अलावा पंजाब की प्रांतीय सीट से चुनाव लड़ेंगी। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के संसदीय बोर्ड की ओर से मरियम की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी गई है।

पिता की सीट से लड़ना चाहती थीं चुनाव
मरियम ने इससे पहले लाहौर की एनए-125 और एनए-127 सीटों पर नामांकन दाखिल किया है। वहीं उन्होंने प्रांतीय चुनावों के लिए पंजाब की सीट पीपी-173 से पर्चा भरा है। रिटर्निं ऑफिसर्स ने भी मरियम की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। मरियम अब एनए-127 और पीपी-173 सीटों से चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले मरियम ने ऐलान किया था कि वह लाहौर की एनए-120 सीट से चुनाव लड़ेंगी। इस सीट को शरीफ फैमिली का गढ़ माना जाता है। यहां से मरियम के पिता नवाज और फिर उनकी मां कुलसुम नवाज चुनाव लड़ चुकी हैं। इस बीच पीएमएल-एन के प्रेसीडेंट शाहबाज शरीफ ने उन लोगों से कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगी हैं जो पार्टी के लिए चुनावों में कैंपेनिंग करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications