नहीं सुधर रहे पाकिस्तानी! करतारपुर गुरुद्वारे में मॉडल ने बिना सिर ढके करवाया फोटोशूट
नई दिल्ली, 29 नवंबर: पाकिस्तान के एक ऑनलाइन स्टोर के विज्ञापन पर विवाद हो गया है। जिसमें एक मॉडल ने सिखों के पवित्र धर्मस्थल करतारपुर गुरुद्वारा साहिब के सामने फोटोशूट करवाया। साथ ही उसने नियमानुसार सिर भी नहीं ढका। जिस वजह से मॉडल और स्टोर दोनों की ट्विटर पर आलोचना की जा रही है। बहुत से सिख संगठनों ने पाकिस्तान सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

ऑनलाइन स्टोर का विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये विज्ञापन ऑनलाइन कपड़े बेचने वाले 'मन्नत स्टोर' का है। उसकी एक मॉडल हाल ही में करतारपुर साहिब गई और वहां पर फोटोशूट करवाया। आमतौर पर धार्मिक स्थल पर फोटोशूट की मनाही रहती है। इसके अलावा सिख धर्म में गुरुद्वारे में जाने वाले लोगों के लिए सिर पर कपड़ा रखना जरूरी है, लेकिन मॉडल ने इस नियम का भी पालन नहीं किया। जिस वजह से विवाद और बढ़ गया। पाकिस्तान के अलावा भारतीय सिख संगठनों ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के सामने उठेगा मुद्दा
मामले में ट्विटर यूजर रविंदर सिंह रोबिन ने ट्वीट कर लिखा कि पाकिस्तान के करतारपुर साहिब परिसर में महिलाओं के परिधान के लिए नंगे सिर मॉडलिंग करने से सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके बावजूद तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि ये बहुत ही आपत्तिजनक है, जिससे सिखों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मुद्दे को पाकिस्तान इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर अमर अहमद के सामने उठाया जाएगा। पाकिस्तान सरकार को चाहिए कि वो गुरुद्वारा परिसर में ऐसे कार्यों को रोकने के लिए उर्दू में निर्देश लिखें।
कौन है मॉडल?
वहीं फोटोशूट में दिख रही मॉडल का नाम सुलेहा है, जो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। उनके वहां पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इस फोटोशूट के लिए उनकी जमकर आचोलना की गई। वहीं स्टोरी की मालकिन ने भी इससे जुड़े कई पोस्ट किए थे, लेकिन अब विवाद होने के बाद वो उसे हटा रही हैं। ये कोई पहला मामला नहीं है, पहले भी लोग करतारपुर साहिब में मंनोरंजन से जुड़े वीडियो बनाते हुए पकड़े गए थे।












Click it and Unblock the Notifications