कराची शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पाकिस्तान के कराची में अर्शी शॉपिंग मॉल में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने शॉपिंग मॉल को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत फैल गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इमारत के पास खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची।
कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि तीसरा शव मिला है। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है। मुझे अब तक 2 लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है, फिर भी पुष्टि नहीं करूंगा। मैं खुद मौके पर मौजूद हूं। उन्होंने कहा कि आयशा मंजिल में आग की स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। जरूरत पड़ने पर छत से लोगों को निकालने के लिए टीम मौजूद है।

एक अन्य पोस्ट में, मुर्तजा वहाब ने कहा कि बचाव अभियान जारी है, क्योंकि लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। मैं मौके पर हूं। आगे पुष्टि करता हूं कि गंभीर रूप से जले हुए दो लोगों को सिविल अस्पताल बर्न्स वार्ड में ले जाया गया है।
इस बीच, सिंध बचाव निदेशक आबिद शेख ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह तीसरी श्रेणी की आग है, पूरी इमारत आग की चपेट में थी। फायर ब्रिगेड के अफसर हुमायूं खान ने जोर देकर कहा कि आग भूतल से लेकर चौथी मंजिल तक फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications