पाकिस्तान: कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस में आग लगने से 65 लोगों की मौत, 15 घायल
Recommended Video
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आज एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कराची-रावलपिंडी तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई है। जिसमें मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 65 पहुंच गया है, जबकि 15 लोग झुलस गए हैं। घटना रहीम यार खान शहर के पास स्थित लियाकतपुर शहर की बताई जा रही है।

इसमें मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आग लगने से ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह जल गई हैं। पंजाब प्रांत में हुए इस हादसे के पीछे का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। जिसका खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर उस वक्त फट गया, जब यात्री उसपर खाना बना रहे थे। जिला पुलिस अध्यक्ष आमिर तैमूर खान का कहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस मामले पर पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद ने कहा, 'दो खाना बनाने के स्टोव में धमाका हो गया। वो (लोग) खाना बना रहे थे, उनके पास खाना बनाने का तेल था, जिससे ईंधन में आग लग गई। अधिकतर मौत उस वक्त हुई हैं, जब लोग आग से खुद को बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे।'
जिला राहत सेवा के अध्यक्ष बाकिर हुसैन का कहना है कि मौत का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है, घायलों का आंकड़ा 13 से 15 हो गया है। ये आम परेशानी है कि लोग यात्रा के दौरान खाना बनाने के लिए ट्रेन में ही स्टोव लेकर चले जाते हैं।
बता दें पाकिस्तान में आज भी औपनिवेशिक समय का ही रेलवे नेटवर्क है। जो हाल के दशकों में कम निवेश और खराब रखरखाव के कारण बर्बाद होता जा रहा है। इससे पहले जुलाई में एक दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी, इसके बाद सितंबर माह में एक अन्य हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। साल 2005 में सिंध प्रांत में एक अन्य स्टेशन पर ट्रेन की टक्कर के कारण 130 लोगों की मौत हो गई थी।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर












Click it and Unblock the Notifications