इंसानियत पर कलंक, पाक में हिंदू महिला को सरेबाजार मारा-पीटा और निर्वस्त्र किया
इस्लामाबाद।
इसे पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार कहें या फिर इंसानियत पर एक बदनुमा दाग कि यहां एक महिला की इज्जत को सरेबाजार उछाल दी गई। खबर है कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू महिला को सरेआम पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने महिला की मदद की और उसे बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि पुलिस ने मानवता को कलंक करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे रिमांड पर भेज दिया है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला दीपावली मनाने अपनी मां के घर आयी थी और खरीददारी के लिये बाजार गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने उसे बाजार में खींचकर मारा और उसके कपड़े फाड़ दिये। पुलिस में जो शिकायत दर्ज करायी गई है उसके अनुसार मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाया और उसे तन ढ़कने के लिये कपड़े दिये। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल तो भाग गया मगर बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>स्थानीय
लोगों ने घटना के पीछे जमीनी विवाद होना बताया है मगर पीडि़ता के परिवार वालों ने इससे स्पष्ट तौर पर इंकार कर दिया है। वहीं अल्पसंख्यक सांसद लाल माल्ही सहित कई सांसदों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।











Click it and Unblock the Notifications