जाट आंदोलन की वजह से पाकिस्तान में भी लोगों की मुश्किलें बढ़ीं
लाहौर। हरियाणा में हो रहे जाट आंदोलन का असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी नजर आने लगा है। जी हां जाट आंदोलन की वजह से पाकिस्तान के नागरिकों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

खासतौर पर वे नागरिक जिन्हें समझौता एक्सप्रेस या फिर लाहौर बस सर्विस के जरिए भारत आना था, अब उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।
रविवार को पाकिस्तान ने जहां लाहौर से आने वाली बस सेवा को भारत के आग्रह पर कैंसिल कर दिया तो वहीं सोमवार को भारत ने समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
भारत ने पाकिस्तान से रविवार को उग्र होते जाट आंदोलन की वजह से इसे बस सर्विस को रद्द करने का अनुरोध किया था। रविवार को भी समझौता एक्सप्रे रद्द थी और सोमवार को भी इसे रद्द करना पड़ा।
आरक्षण की मांग कर रहे जाटों ने रेल पटरियों पर कब्जा किया और साथ ही तोड़फोड़ और आगजनी की। पाकिस्तान पर्यटन विकास निगम के मैनेजर कर्नल
(रिटायर्ड) खालिद ने बताया कि भारत सरकार ने लाहौर-दिल्ली दोस्ती बस सेवा को तब तक निलंबित करने का आग्रह किया है जब तक कि हरियाणा में हालात नियंत्रण में नहीं आ जाते।
आग्रह के बाद संयुक्त रूप से दोस्ती बस सेवा को कैसिल करने का निर्णय किया गया। भारत सरकार की पुष्टि के बाद ही इस सर्विस को फिर से शुरू किया जाएगा।
हरियाणा में जाट समुदाय अन्य पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में अब तक करीब 10 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 150 लोग घायल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications