Islamabad: इमरान खान को रिहाई देने वाले चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी, समिति के गठन का प्रस्ताव पास
इमरान खान की रिहाई का आदेश देने वाले चीफ जस्टिस की बर्खास्तगी की तैयारी में पाकिस्तान सरकार लगी है। इसी को लेकर समिति के गठन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया है।

इमरान खान की रिहाई का आदेश देने वाले चीफ जस्टिस को हटाने की तैयारी में पाकिस्तान सरकार लगी है। इसी कड़ी में एक समिति के गठन के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। यह जानकारी पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट में दी गई है। पाकिस्तान सरकार जस्टिस उमर अता बांदियाल को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नेशनल असेंबली (एनए) में प्रस्ताव पेश किया गया। दूसरी तरफ, पाकिस्तान संसद में इमरान खान को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। वहीं, विपक्ष के नेता रियाज अहमद खान ने कहा कि सरेआम इमरान को फांसी मिलनी चाहिए। लेकिन, कोर्ट उनका दामाद की तरह स्वागत करने में लग हैं।
रक्षा के लिए कड़ा मैसेज जाना चाहिए- ख्वाजा आसिफ
इससे पहले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस बात पर जोर दिया कि अपने क्षेत्र के लिए रक्षा के लिए कड़ा मैसेज देना चाहिए। वहीं, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद देश भर में जगह-जगह हुई हिंसक घटनाओं के लिए निंदा व्यक्त की गई।
पत्नी बुशरा बीबी को मिली राहत, इमरान ने ट्वीट कर दागे सवाल
उधर, इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को लाहौर हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट केस में बुशरा बीबी को 23 मई तक सुरक्षात्मक जमानत दी है। वहीं, इमरान ने ट्वीट कर सवाल उठाए हैं। पूछा कि सरकारी भवन में आगजनी या गोली लगने से निहत्थे प्रदर्शनकारियों की दर्जनों मौतों के लिए कौन जिम्मेदार था? इसकी जांच किए बिना, लगभग 7000 पीटीआई कार्यकर्ताओं, नेतृत्व और हमारी महिलाओं को पाकिस्तान में सबसे बड़ी और एकमात्र संघीय पार्टी पर प्रतिबंध लगाने की योजना के साथ जेल में डाल दिया गया है।
इस बीच इन गुंडों को हमारी सुरक्षा एजेंसियां सुप्रीम कोर्ट पर कब्जा करने और संविधान को खत्म करने में मदद कर रही हैं। सभी नागरिक शांतिपूर्ण विरोध के लिए तैयार रहें, क्योंकि एक बार संविधान और सुप्रीम कोर्ट के नष्ट हो जाने के बाद, यह पाक के सपने का अंत है।












Click it and Unblock the Notifications