पाक में 'सर्जिकल स्ट्राइक इफेक्ट', ISI चीफ की होगी छुट्टी

इस्‍लामाबाद। उरी हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से एलओसी में किए गए आतंकी लांच पैड पर किए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक में पाकिस्‍तान के घाव भरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

rizwan akhtar

पाकिस्‍तानी मीडिया में आने वाली खबरों के मुताबिक सर्जिकल स्‍ट्राइक का असर पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी पर भी है। इस सर्जिकल स्‍ट्राइक ने पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को हिलाकर रख दिया है।

पाकिस्‍तानी और भारतीय मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक एलओसी में आतंकी लांच पैड पर हुए सर्जिकल स्‍ट्राइक के बाद आईएसआई के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर की कुर्सी भी खतरें में आ गई है। यह भी कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में उनको पद से हटाया जा सकता है।

इस बात की पुष्टि पाकिस्‍तान के मीडिया को आईएसआई के ही एक अधिकारी ने की है।

अधिकारी ने यह भी बताया है कि आईएसआई में परिवर्तन की तैयारी जोरों से चल रही हैं। रिजवान अख्‍तर ने नवंबर 2014 में आईएसआई प्रमुख की कुर्सी संभाली थी।

स्‍थानीय मीडिया में यह भी खबर आई है कि कराची के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नावीद मुख्तार को आईएसआई में रिजवान अख्तर की जगह पर बैठाया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि नावीद मुख्तार को आईएसआई प्रमुख के पद के लिए सबसे उपयुक्‍त उम्‍मीदवार माना जा रहा है। पर अधिकारी इस बदलाव के समय को लेकर काफी सतर्क भी हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि पाकिस्‍तानी सेना के प्रमुख राहिल शरीफ को सेवा व‍िस्‍तार मिलने या फिर रिटायर होने बाद ही आईएसआई प्रमुख को हटाने का फैसला किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+