इस्लामाबाद: इफ्तार पार्टी में मेहमानों के साथ बदसलूकी पर भारत ने दर्ज कराया विरोध
इस्लामाबाद: भारत ने शनिवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के मेहमानों के साथ बदसलूकी पर अपना विरोध दर्ज कराया है। कल इस्लामाबाद दूतावास द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में आए भारतीय उच्चायोग के मेहमानों के साथ पाक की सुरक्षा एजेंसियों ने काफी बदसलूकी की थी। शनिवार की पार्टी में आने वाले करीब सैकड़ों मेहमानों को एजेंसियों ने वापस भेज दिया।

इससे पहले पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा कि हम अपने उन सभी मेहमानों से माफी मांगते हैं, जिन्हें वापस लौटा दिया गया। पाक एजेंसियों की इस तरह की हरकत निराशाजनक है। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों के साथ इस तरह की नीच हरकत की है। इससे पहले भी पिछले साल दिसंबर में भी कुछ भारतीय अधिकारियों के घरों के इंटरनेट कनेक्शन को ब्लॉक कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications