Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मेरी बेगम से लिया बदला', बुशरा बीबी की 14 महीने की कैद पर इमरान खान का फूटा गुस्सा, जनरल मुनीर पर लगाए आरोप

Islamabad: पड़ोसी देश पाकिस्तान में इन दिनों काफी उथल-पुथल दिख रही है। अब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाया है।

इमरान खान ने कहा है कि उन्होंने पूर्व प्रथम महिला बुशरा बीबी से निजी रंजिश के चलते बदला लिया है। रावलपिंडी की आदियाला जेल में बंद इमरान खान ने सोमवार, 2 जून को एक पोस्ट के जरिए इन आरोपों को सार्वजनिक किया।

imran-khan-anger

जनरल मुनीर ने दिखाई बदले की भावना: Imran Khan

इमरान खान ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि जब वह प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने जनरल आसिम मुनीर को इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के डायरेक्टर जनरल पद से हटा दिया था। इसके बाद जनरल मुनीर ने कथित तौर पर बुशरा बीबी से इस विषय पर बातचीत करने के लिए कुछ मध्यस्थों के माध्यम से संपर्क साधने की कोशिश की थी।

इमरान ने कहा, "मेरी पत्नी बुशरा बीबी ने स्पष्ट रूप से मिलने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनका इन मामलों से कोई लेना-देना नहीं है और वह ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहतीं। इसी वजह से जनरल मुनीर ने उनके खिलाफ निजी रंजिश पाल ली, जिसका नतीजा उनकी 14 महीने की अन्यायपूर्ण कैद और अमानवीय व्यवहार के रूप में सामने आया है।"

इमरान खान का सेना प्रमुख पर हमला, 'इतिहास में कभी नहीं हुआ ऐसा'

इमरान खान ने आगे कहा, "जिस तरह से मेरी पत्नी को व्यक्तिगत बदले की भावना से निशाना बनाया गया है, वैसा पाकिस्तान के इतिहास में कभी नहीं हुआ, तानाशाही के अंधेरे दौर में भी नहीं।"

इतना ही नहीं इमारन खान ने कई खुलासे भी किए हैं जिसमें बुशरा बीबी पर एक के बाद एक फर्जी मुकदमे दायर किए गए, लेकिन किसी भी आरोप का कोई ठोस सबूत आज तक पेश नहीं किया गया। इमरान खान ने अपनी पोस्ट में कहा, "वह एक निजी नागरिक हैं, गृहिणी हैं, उनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। मुझे पिछले चार हफ्तों से उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।"

इमरान ने दावा किया कि 1 जून को जेल नियमों के अनुसार उनकी पत्नी से मुलाकात तय थी, लेकिन अदालत के आदेशों के बावजूद यह मुलाकात नहीं होने दी गई।

'लंदन प्लान' का आरोप, 9 मई की घटनाओं को बताया साजिश

इमरान खान ने 9 मई 2023 को हुए घटनाक्रम को 'लंदन प्लान' का हिस्सा करार दिया और कहा कि इसका मकसद PTI को पूरी तरह खत्म करना था। उस दिन पाकिस्तान में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले हुए थे, जिसके लिए इमरान खान और उनके समर्थकों को दोषी ठहराया गया।

उन्होंने आरोप लगाया, "यह पूरी तरह से पूर्व-नियोजित साजिश थी। इस योजना के तहत मुझे और मेरी पार्टी के कई नेताओं को अवैध रूप से जेल में डाला गया। हमारा जनादेश छीन लिया गया और भ्रष्ट नेताओं-शरीफों और जरदारी-को देश पर थोप दिया गया।"

पार्टी कार्यकर्ताओं की पिटाई पर भड़के इमरान, 'न्यायपालिका भी शामिल है दमन में'

इमरान खान ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालतें और कई न्यायाधीश PTI के खिलाफ चल रही दमनात्मक मुहिम में शामिल हैं। उन्होंने कहा, "इन अदालतों ने बार-बार हमारी मांगों को अनदेखा किया है, जैसे कि 9 मई की घटनाओं की CCTV फुटेज को अदालत में प्रस्तुत करना। एक भी जज में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इन फुटेज की मांग करे और साक्ष्यों के आधार पर फैसला दे। हमें बिना सबूत और निष्पक्ष सुनवाई के दोषी ठहराया जा रहा है।"

इमरान खान ने मई 9 और 26 नवंबर, 2024 को इस्लामाबाद में हुए "निहत्थे लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के नरसंहार" की जांच के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की न्यायपालिका कभी इतनी शर्मनाक स्थिति में नहीं रही। आज के समय में न्यायमूर्ति काजी फईज ईसा वही रास्ता अपना रहे हैं जो कभी न्यायमूर्ति मुनीर ने अपनाया थाजो विश्व स्तर पर कुख्यात हो चुके हैं।

हाल ही में एक पाकिस्तानी अदालत ने 9 मई की घटनाओं में शामिल 11 PTI कार्यकर्ताओं को सजा सुनाई है, जिनमें एक विधायक भी शामिल हैं। इन लोगों पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सैन्य ठिकानों पर हमले के आरोप हैं। इमरान खान ने इन सजाओं को न्याय की हत्या करार देते हुए कहा कि यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है, जिसमें लोकतांत्रिक ताकतों को खत्म करने के लिए राज्य की सभी संस्थाएं एकजुट हो गई हैं।

इमरान खान का यह बयान पाकिस्तान की सियासत में हलचल मचा सकता है। जेल से आए इस सख्त बयान में न सिर्फ सेना प्रमुख को निशाने पर लिया गया है, बल्कि न्यायपालिका और वर्तमान सत्ता को भी कठघरे में खड़ा किया गया है। PTI समर्थकों के लिए यह एक भावनात्मक आह्वान की तरह है, जबकि सरकार और सेना के लिए एक और राजनीतिक संकट की दस्तक।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+