10 वर्ष की सजा सुनने के बाद बोले नवाज, मैं लौट रहा हूं पाकिस्तान
शुक्रवार को पाकिस्तान में भ्रष्टाचार की वजह से 10 वर्ष की सजा पाए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि वह कोई चोर नहीं है और जल्द ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे। नवाज की मानें तो वह जेल से अपना संघर्ष जारी रखेंगे।
Recommended Video

लंदन। शुक्रवार को पाकिस्तान में भ्रष्टाचार की वजह से 10 वर्ष की सजा पाए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि वह कोई चोर नहीं है और जल्द ही पाकिस्तान वापस लौटेंगे। नवाज की मानें तो वह जेल से अपना संघर्ष जारी रखेंगे। नवाज और उनकी बेटी मरियम इस समय लंदन में हैं जहां पर नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज का कैंसर का इलाज चल रहा है। बेटी मरियम को कोर्ट ने सात वर्ष की सजा सुनाई है। जिस समय नवाज यह बात कह रहे थे उनके बेटी मरियम उनके पास बैठी थीं। पाक की कोर्ट ने दोनों को भ्रष्टाचार के चार केसेज में से एक एवेनफील्ड भ्रष्टाचार केसमें सजा सुनाई है। इस केस के तहत शरीफ परिवार पर लंदन के पॉश इलाके में चार फ्लैट्स होने के आरोप सिद्ध हुए हैं।

चुनावों से तीन हफ्ते पहले आया फैसला
नवाज ने कहा कि जेल से उनकी लड़ाई, उनके संघर्ष का ही हिस्सा है। नवाज को लंदन में महंगी प्रॉपर्टीज खरीदने का दोषी पाया गया और उन्हें सजा दी गई। उनके वकील मोहम्मद औरंगजेब ने यह जानकारी दी। अभियोजन पक्ष के वकील सरदार मुजफ्फर अब्बास ने कहा कि कोर्ट ने इन प्रॉपर्टीज की जांच करने को कहा है। पाकिस्तान में 25 जुलाई को चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों से तीन हफ्ते पहले कोर्ट ने यह अहम फैसला दिया है। नवाज की पत्नी कुलसुम गले के कैंसर की मरीज हैं और पिछले वर्ष इलाज के लिए यूके गई थीं। तब से ही नवाज और मरियम दोनों ही कई बार लंदन का दौरा कर चुके हैं।
कोर्टरूम में सुनना चाहते थे फैसला
नवाज चाहते थे कि कोर्ट को फैसला एक हफ्ते देरी से सुनाया जाए लेकिन कोर्ट ने उनकी इस अपील को खारिज कर दिया था। शरीफ ने कहा कि वह चाहते थे कि कोर्ट का फैसला वह उसी कोर्ट रूम में सुनें जहां अपनी बेटी के साथ वह 100 से ज्यादा बार सुनवाई में शामिल हो चुके हैं। कोर्ट ने दोनों को सजा देने के अलावा भारी जुर्माना भी लगाया है। नवाज को जुर्माने के तौर पर जहां 10 मिलियन डॉलर अदा करने होंगे तो वहीं बेटी मरियम को भी 2.6 मिलियन डॉलर देने होंगे। कोर्ट का फैसला 100 पेजों से भी ज्यादा पन्नों में सिमटा है।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप












Click it and Unblock the Notifications