पाकिस्तान में नाबालिग हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन के विरोध में कनाडा में सिंधियों का प्रदर्शन
ओटावा। कनाडा में बसे सिंधी समुदाय की तरफ से बड़े पैमाने पर पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है। कनाडा में बसे सिंधी, पाक में रहने वाली हिंदु नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण के खिलाफ प्रदर्शन करके पाक को लेकर अपना गुस्सा जता रहे हैं। तीन माह के अंदर इस मामले में कनाडा में यह दूसरा विरोध प्रदर्शन है और सिंधी समुदाय की ओर से लगातार जबरन धर्मांतरण के मसले पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार
विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि पाक में बहुत सी सिंधी हिंदु लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। उनका अपहरण हो रहा है और फिर बलात्कार जैसे अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि पाक में बहुत सी सिंधी हिंदु लड़कियों का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा है। उनका अपहरण हो रहा है और फिर बलात्कार जैसे अपराध को अंजाम दिया जा रहा है।आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा गया है, 'पाकिस्तान में बसे सिंधी हिंदुओं को बहुत ही तकलीफ से गुजरना पड़ रहा है क्योंकि यहां बहुत से केस ऐसे हैं जिनमें लड़कियों को अपहरण करके उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।' प्रदर्शनकारियों के हाथ में पोस्टर्स और बैनर्स थे जिन पर लिखा था, 'पाकिस्तान में नाबालिग हिंदु लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन बंद होना चाहिए।' 'धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार बंद करो।' 'पाकिस्तान हिंदु लड़कियों का अपहरण बंद करो, हिंदु लड़कियों का जबरन धर्मांतरण बंद करो।'
अप्रैल में भी हुआ था प्रदर्शन
अप्रैल माह में भी इस तरह का एक विरोध प्रदर्शन कनाडा में हुआ था। यह प्रदर्शन पाकिस्तान में होली के मौके पर हुई घटना के बाद आयोजित किया गया था। उस घटना में सिंध प्रांत में दो लड़कियों को घर से अगवा कर लिया गया था। इसके बाद इनके जबरन धर्मांतरण की खबरें आई थीं। भारत की ओर से भी इस घटना पर चिंता जाहिर की गई थी। भारत ने पाकिस्तान के विदेश विभाग को एक नोट भेजकर घटना की निंदा की थी। भारत ने पीएम इमरान खान की सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications