कराची में डेंटल क्लीनिक पर फायरिंग, दांत दर्द का बहाना कर घुसा था हमलावर, चीनी नागरिक की मौत

इस्लामाबाद, 28 सितंबरः पाकिस्तान के कराची में एक डेंटल क्लीनिक में फायरिंग में एक चीनी नागिरक की जान चली गई है तथा दो अन्य घायल हो गए है। जानकारी के मुताबिक, घायल लोगों में एक चीनी दंपति शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद शहर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

pakistan

image- twitter

हादसे में प्रभावित तीनों चीनी नागरिक

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एसएसपी असद रजा ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने पुष्टि की है कि इस हमले में प्रभावित तीनों चीनी नागरिक थे। पुलिस ने पुष्टि की है कि तीनों नागरिक तीन दशक से पाकिस्तान में रह रहे थे। पुलिस ने मृतक की पहचान 25 वर्षीय रोनिल्ड रायमंड चॉ के रूप में की है। जबकि, घायल होने वाला दंपति 72 वर्षीय मार्गाड और 74 वर्षीय रिचर्ड है।

दांत दर्द का बहाना बना क्लीनिक में घुसा हमलावर

एसएसपी असद रजा ने कहा कि हमलावर ने अस्पताल में घुसने से पहले दांत के रोगी होने का नाटक किया था। इस बीच, सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस घटना का संज्ञान लिया है। सीएम ने कराची के अतिरिक्त आईजीपी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, शाह ने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी का भी आदेश दिया और कहा कि ऐसी घटनाएं सहनीय नहीं हैं।

किसी ने नहीं ली है जिम्मेदारी

अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है हालांकि बलूच अलगाववादी इससे पहले इस तरह के हमलों को अंजाम देते रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा और सबसे गरीब प्रांत है। यहां कई अलगाववादी सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। बलूच अलगाववादियों द्वारा की गई अधिकांश हिंसा को इस क्षेत्र में चीन की निवेश योजनाओं की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जाता है। इससे पहले कराची में जातीय बलूची अलगाववादियों ने 26 अप्रैल को एक आत्मघाती हमले में तीन चीनी नागरिकों और उनके पाकिस्तानी ड्राइवर की हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+