Elections results 2019: पाकिस्‍तान के पीएम इमरान खान ने भी दी पीएम मोदी को बधाई, जानिए क्‍या कहा

इस्‍लामाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों (Lok Sabha Elections results 2019) पर पाकिस्‍तान में भी नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत पर पाक पीएम इमरान खान ने भी बधाई दी है। जुलाई 2018 में पाकिस्‍तान में भी चुनाव हुए थे और उन चुनावों में इमरान की पार्टी पकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) को विशाल जीत मिली थी। इमरान ने चुनाव जीतने के बाद भारत के साथ रिश्‍तों को बेहतर करने की बात कही थी। पीएम मोदी को भेजे संदेश में एक बार फिर इमरान ने भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत की है।

imran-khan-pm

शांति की दिशा में काम करने की ख्‍वाहिश

इमरान ने पीएम मोदी को दिए अपने संदेश में कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री मोदी को बीजेपी और साथी दलों की जीत पर बधाई देता हूं। मैं उनके साथ मिलकर दक्षिण एशिया में शांति, तरक्‍की और समृद्धि की दिशा में काम करने को लेकर उत्‍सुक हूं।'14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों में तनाव का माहौल है। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने बालाकोट एयरस्‍ट्राइक की थी। इस एयरस्‍ट्राइक में जैश-ए-मोहम्‍मद के अड्डों को निशाना बनाया गया था। 27 फरवरी को पाकिस्‍तान एयरफोर्स के 24 जेट्स जम्‍मू कश्‍मीर में दाखिल हुए थे और उन्‍होंने भारत की वायुसीमा का उल्‍लंघन किया था। प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी और साइंस एंड टेक्‍नोलॉजी मिनिस्‍टर फवाद चौधरी पहले ही कह चुके थे कि भारत में जब तक लोकसभा चुनाव चल रहे हैं एयरस्‍पेस की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा। फवाद ने कहा था, 'भारत में जब तक चुनाव नहीं हो जाते हैं तब तक स्थिति ऐसी रहेगी। मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्‍तान और भारत के रिश्‍ते चुनावों से पहले बेहतर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+