प्रतिबंधित पत्रकार सिरिल को पाक सरकार ने दी राहत, ECL से हटाया
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने पत्रकार सिरिल अलमेड़ा का नाम एक्जिट कंट्रोल लिस्ट (इसीएल) से हटा दिया है। इस बात की जानकारी मंत्री चौधरी निसार ने दी।

उन्होंने कहा कि सिरिल अलमेड़ा देश छोड़ने की तैयारी कर रहे थे इसलिए उन्हें नो फ्लाइ लिस्ट में डाल दिया गया था।
निसार ने कहा कि इसीएल में नाम डालने से पहले बाकायदा जांच की जाती है। मौजूदा मामले में जांच तीन से चार दिन में पूरी हो जाएगी।
गौरतलब है कि पाक अखबार डॉन के पत्रकार सिरिल ने एक स्टोरी की थी जिसमें दावा किया गया कि सरकार ने सेना से कहा था कि 'या तो आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करिए या फिर अंतरराष्ट्रीय अलगाववाद का सामना करिए'।
ये बताया निसार ने
निसार ने बताया कि अलमेड़ा को सूची से हटाने का फैसला उच्च स्तरीय कमेटी की मीटिंग में किया गया है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के बाद सिरिल कहीं भी आने जाने के लिए आजाद हैं।
इससे पहले पाकिस्तान के एक अखबार ने पाकिस्तान की सेना और सरकार से पूछा था कि 'क्यों नहीं जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर और जमात-उत-दावा के हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है? क्यों इनके खिलाफ कोई कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है?'
अखबार ने किया था समर्थन
द नेशन अखबार ने अपने सम्पादकीय में लिखा था कि सिरिल अलमेड़ा की रिपोर्ट को सरकार ने बनावटी और काल्पनिक बताया है लेकिन सेना और सरकार के उच्च स्तरीय लोगों ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि क्यों नेशनल एसेम्बली के सदस्य बैन का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
साथ ही अखबार ने अपने सम्पादकीय में कहा था कि पत्रकार बिरादरी सिरिल के साथ है।
इससे पहले निसार ने दावा किया था कि सिरिल की खबर गलत थी साथ ही कहा कि सिरिल का नाम इसीएल में सिर्फ जांच के लिए डाला गया है।












Click it and Unblock the Notifications