VIDEO: कसाइयों की पूरी 'फौज' से अकेले भिड़ी गाय, किया ऐसा हाल कि लोगों की हालत हुई खराब
नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय अपनी जिंदगी के लिए छोटी सी जंग लड़ती है। इस दौरान गाय ने कसाइयों की पूरी फौज को ऐसा सबक सिखाया कि वो जिंदगीभर याद रखेंगे। इससे पहले एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें सांड ने दो लोगों पर हमला कर दिया था। वो उसे गोली मारने जा रहे थे। (वीडियो-नीचे)

महिला ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को पाकिस्तान की एक महिला ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई कसाई एक गाय को मारने वाले थे। उन्होंने पहले उसके गले में एक रस्सी बांधी, ताकि वो भाग ना सके। इसके बाद एक शख्स ने गाय का गला पकड़ा, जबकि दूसरा एक धारदार हथियार से उसे काटने जा रहा था। शुरू में गाय को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन हथियार देखकर वो खतरा भांप गई थी।

गाय ने लगाया पूरा जोर
गाय ने पहले खुद को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन कसाई और उसके साथी ने उसे और तेजी से पकड़ लिया। वो उसका सिर काटने ही जा रहे थे कि गाय ने पूरा जोर लगा दिया और तेजी से वहां से भागी। इस पर आसपास खड़े लोग कसाई की मदद को आगे आए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गाय तेज रफ्तार से भागती चली गई।

कसाई की हुई मौत
महिला ने बताया कि ये वीडियो पाकिस्तान के गुलिस्तान-ए-जौहर का है। वहां पर एक गाय की कुर्बानी दी जा रही थी, लेकिन वो हिंसक हो गई। इसके बाद वो रस्सी खींचकर भागी। इस घटना में रस्सी कसाई के गले में फंस गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके साथी को भी काफी ज्यादा चोट लगी है।

भैंसे ने मचाया तांडव
वीडियो पोस्ट करनी वाली महिला ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि कराची के पास धोराजी इलाके में भी इसी तरह की घटना हुई है। वहां पर एक भैंसे को गोली मार दी गई, लेकिन वो मरा नहीं। इसके बाद उसने गुस्से में आकर जमकर तांडव मचाया। इस वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला के मुताबिक इस घटना में जानमाल का नुकसान हुआ है।
گلستان جوہر میں ایک بھپرا ہوا بیل قربانی کے وقت ایسا بھاگا کہ قصائ کو بھی رسی میں الجھا کر اپنے ساتھ لے گیا
— nasima sardar (@nasimasardar) July 11, 2022
قصائ کے گلے میں رسی پھنسنے کی وجہ سے قصائ کی موت واقع ہوگئی ۔ pic.twitter.com/CZSAYa9SEu












Click it and Unblock the Notifications