पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर विस्फोटक हमले से तिलमिलाया चीन, ड्रैगन ने दी ये चेतावनी
इस्लामाबाद, 21 अगस्त। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित चीनी दूतावास ने एक बयान में बंदरगाह शहर ग्वादर में चीनी नागरिकों के काफिले पर शुक्रवार को हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए जिसमें एक चीनी नागरिक शामिल था। चीनी दूतावास ने पाकिस्तान से घायलों का उचित इलाज कराने और हमले की गहन जांच करके अपराधियों को कड़ी सजा देने के लिए कहा है।

इसके साथ ही चीनी नागरिकों पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा तंत्र में बदलाव करे। चीन ने कहा है कि पाकिस्तान को उन्नत सुरक्षा सहयोग तंत्रों को लागू करने में तेजी लाने के लिए प्रभावी उपाय करने चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं फिर से न हों।
गुस्साए चीन ने कहा है कि हाल फिलहाल में पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति गंभीर रही है। लगातार कई आतंकवादी हमले हुए हैं जिसमें कई चीनी नागरिक हताहत हुए हैं। चीनी दूतावास ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है। दूतावास ने चीनी नागरिकों से अनावश्यक आवाजाही को कम करने और पाकिस्तानी अधिकारियों से प्रभावी सुरक्षा लेने को कहा है। वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि हमलावर ने ग्वादर में फिशरमेन कॉलोनी के पास ईस्ट बे एक्सप्रेसवे पर चीनी नागरिकों के काफिले को निशाना बनाया।
इस घटना से गुस्साए चीन ने कहा पाकिस्तान में सुरक्षा की स्थिति बहुत खराब है वहां लगातार आतंकवादी हमले हो रहे है जिसमें अब तक कई चीनी नागरिकों की जान जा चुकी है और कई हताहत हुए हैं। चीनी दूतावास ने पाक का इस मामले में अपने नागरिकों से सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही पाक के निर्माणाधीन इलाके में बसे चीनी नागरिकों से अनावश्यक आवाजाही को कम करने और पाकिस्तानी अधिकारियों से प्रभावी सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कहा है।
पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा है कि ग्वादर में फिशरमेन कॉलोनी के पास ईस्ट बे एक्सप्रेसवे पर चीनी नागरिकों के काफिले को निशाना बनाया। हालांकि शनिवार शाम तक किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं नहीं ली है। वैसे इससे पहले बलूच राष्ट्रवादियों और तालिबान आतंकवादियों ने ऐसे धमाके किए है।
बता दें शुक्रवार को ये विस्फोट जहां हुआ वो ग्वादर है ये क्षेत्र चीन के सहयोग से पाकिस्तान में 60 अरब अमेरिकी डॉलर के वाली चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा परियोजना में शामिल है। सीपीईसी के तहत विभिन्न परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ग्वादर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में चीनी विशेषज्ञ और इंजीनियर रहते हैं। जबसे ये प्रोजेक्ट शुरू हुआ है तभी से यहां के स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जुलाई महीने के बाद चीनी नागरिकों पर साधने के लिए किया गया हमला इसी बात का संकेत दे रहा है कि पाकिस्तान में काम करने वाले चीनी इंजीनियर और नागरिक ये जगह छोड़ कर चले जाएं।












Click it and Unblock the Notifications