'चंद्रयान 3' की कामयाबी से पाकिस्तान को लगी किरकिरी, सबूत मांगते हुए बोला कुख्यात जैद- 'सारे दावे झूठे हैं'

Zaid Hamid: 23 अगस्त को भारत ने अपने मून मिशन को कामयाब बनाकर इतिहास रच दिया है। पूरी दुनिया भारत के इस मिशन पर नजरें टिकाए बैठी थी। हर कोई भारत को इस कामयाबी की बधाई दे रहा है। लेकिन लगता है पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को ये कामयाबी रास नहीं आ रही। हाल ही में पाकिस्तान के लाल टोपी नाम के एक कुख्यात जैद हामिद ने चंद्रयान 3 की कामयाबी पर ही सवाल उठा दिए।

हर बार की तरह इस बार भी लाल टोपी हामिद ने अपनी बेइज्जती कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उसने हाल ही में चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड होने का सबूत मांग लिया। उसने दावा किया कि भारत ने चांद पर कोई भी स्पेसक्राफ्ट नहीं उतारा है बल्कि उसके दावे झूठे हैं।

zaid hamid

हामिद यहीं पर नहीं रुका बल्कि उसने दावा किया कि चंद्रयान 3 को लेकर भारत जो भी वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर रहा है, वो एनीमेटेड है और वीडियो गेम से लिए गए हैं। इन तस्वीरों या वीडियोज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भी बनाया गया हो सकता है। इतना ही नहीं, कुख्यात हामिद ने आगे कहा कि किसी भी दूसरी स्पेस एजेंसी ने भारत की इस लैंडिंग की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित संग बातचीत में जैद हामिद ने चंद्रयान 3 पर सवाल खड़े किए। भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए उसने कहा कि भारत सरासर झूठ बोल रहा है। इतिहास को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है और उन्हें लगता है कि उनके पास ऐसा शक्तिशाली मीडिया है जो इसे सच साबित कर सकता है। उन्होंने जो भी सबूत पेश किए हैं, वो एनीमेटेड, कंप्यूटर ग्राफिक, जीएफएक्स, सीजेआई और एआई जनरेटेड हैं।

अपने इन दावों के साथ लाल टोपी ने भारत से चंद्रयान 3 की लैंडिंग का सबूत भी मांगा। उसने कहा कि भारत ने कंफर्म नहीं किया कि ये जो लैंडिंग है, ये कंफर्म है। उसने आगे कहा कि पूरा मुल्क सिविल वॉर में और जातीय हिंसा में टूट रहा है। लाखों पढ़े-लिखे लोग मुल्क छोड़ रहे हैं ऐसे में अगर चांद पर पहुंच भी गए और रोवर उतार भी लिया तो क्या ही कर लेंगे।

बताते चलें कि जैद हामिद वही शख्स है, जिसकी इमरान खान के समर्थकों ने खूब पिटाई की थी। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें हामिद को खींचकर कुछ लोग पीटते दिखे। इसके बाद जैद हामिद को साल 2015 में सऊदी अब की आलोचना करने पर 8 साल की जेल की सजा भी हुई थी। इतना ही नहीं उसे 100 कोड़े मारे जाने की सजा भी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+