लाहौर:पाक-जिम्बाब्वे मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर धमाका, 2 की मौत
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम के बाहर मैच के दौरान ही धमाका हो गया। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच डे-नाइट मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान ही स्टेडियम के बाहर आत्मघाती हमला हो गया। धमाके में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

रात 9 बजे धमाका
रात 9 बजे स्टेडियम के बाहर धमाका हुआ। उस वक्त स्टेडियम के भीतर पाक-जिम्बाब्वे का मैच चल रहा था। सब-इंस्पेक्टर ने उस आत्मघाती हमलावर को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसने खुद को धमाके में उड़ा लिया। दरअसल हमलावर स्टेडियम के भीतर विस्फोट करना चाहता था, लेकिन रोके जाने पर उनसे खुद को उड़ा लिया।
धमाके की इस खबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दबाने की कोशिश की। बोर्ड की ओर से कहा गया कि धमाका एक बिजली के ट्रांसफॉर्मर में हुआ और जिसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। लेकिन थोड़ी देर में मामला साफ हो गया।
9साल पहले भी हुई थी ऐसी ही वारदात
2009 में भी श्रीलंकाई टीम के पाकिस्तान दौरे में आतंकवादी हमला हुआ था। इस धमाके के बाद से विदेशी टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। 6 साल बाद कोई विदेशी टीम पाक दौरे पर आई है। लेकिन इस धमाके ने एक बार फिर से विदेशी टीमों को पाक आकर खेलने के लिए मजबूर कर दिया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications