पाकिस्तान में पाराचिनार की शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट, 22 लोगों की मौत
उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में स्थित पाराचिनार में शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट कम से कम 22 लोगों के मारे जाने की खबरें और 95 लोग घायल।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पाराचिनार में एक मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई है और 95 लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान के उत्तर-पूर्वी आदिवासी इलाके में स्थित पाराचीनार कस्बे की मस्जिद के बाहर यह धमाका हुआ।

घायलों की हालत नाजुक
जिस मस्जिद के बाहर ब्लास्ट हुआ है वह भीड़ भरे बाजार में स्थित है, इसलिए जान-माल का नुकसान ज्यादा हुआ। पाकिस्तान तालिबान से अलग हुए गुट जमात-उल-अहरार ने घटना की जिम्मेदारी ली है। अस्पताल में भर्ती कराए गए ज्यादातर घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। 27 घायलों को हेलीकॉप्टर से पेशावर के अस्पताल में भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया है।प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। कहा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को जारी रखना हमारी जिम्मेदारी बन गई है। आतंकियों को हर कीमत पर उखाड़ फेंका जाएगा।
लाल शाहबाजलंदर दरगाह पर हमला
पीएम नवाज शरीफ ने पीड़ितों की हर संभव का निर्देश अधिकारियों को दिया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार घटना की जांच के आदेश दिये हैं। पाकिस्तान में पिछले महीने भी कई बड़े आतंकी हमले हुए थे। इनमें से एक सिंध प्रांत में स्थित लाल शाहबाजलंदर की दरगाह पर आत्मघाती हमले में 125 लोग मारे गए थे जबकि 300 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करके सौ से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया था। वर्ष 2005 से पाकिस्तान की 25 से अधिक दरगाहों पर हमले हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications