जेडीयू पर बैन से पाक को फिर इंकार, संदिग्ध लिस्ट में जेडीयू
इस्लामाबाद। 23 और 24 अगस्त को नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के बीच एनएसए स्तर की वार्ता होनी है। इस वार्ता के शुरू होने से पहले पाक ने हाफिज सईद के संगठन जमात-उद-दावा (जेडीयू ) को संदिग्ध सूची में रख दिया है।

पाक का यह कदम कई विशेषज्ञों को भले ही रास आ रहा हो लेकिन यहां पर यह बात भी ध्यान देने वाली बात है कि इस संगठन पर बैन से अभी तक पाक की हिचक साफ है।
संदिग्ध लिस्ट में आने के बाद से इस संगठन पर पाक की ओर से कड़ी नजर रखी जाएगी। सरकार को 'अगर' इसकी गतिविधियां गलत नजर आईं तो फिर संगठन के खिलाफ कार्रवाई होगी। पाक के एनएसए सरताज अजीज जानते हैं कि 23 और 24 अगस्त को जब वह भारत आएंगे तो उन्हें हाफिज सईद और उसकी गतिविधियों पर जवाब देने पड़ेंगे।
ऐसे में शायद अपनी साख बचाने और कड़े सवालों से बचने के पाक ने यह कदम उठाया है। पाक गृह मंत्रालय में स्टेट मिनिस्टर बलीगुर रहमान ने गुरुवार को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
पाक भले ही जेडीयू के खिलाफ कार्रवाई से हिचके लेकिन उसे यह बात याद रखनी होगी यूनाइटेड नेशंस के रिजॉल्यूशन 1267 के यह एक प्रतिबंधित संगठन है। जेडीयू एक और प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की सहयोगी शाखा है। अमेरिका ने भी जेडीयू को आतंकवादी संगठनों की लिस्ट में रखा हुआ है।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications