पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिशें कर रहा है भारत!
कराची। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने भारत पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत, पाकिस्तान को अस्थिर करने की कोशिशें कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी शक्तियां पाक को और चीन के साथ दोनों देशों के लिए अहम इकोनॉमिक कॉरिडोर को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई हैं।
पीएम शरीफ नहीं जनरल शरीफ तय करते भारत के खिलाफ अगला कदम
जनरल शरीफ ने कराची में आयोजित चीन-पाकिस्तान इकोनामिक कॉरिडोर (सीपीईसी) सेमिनार के दौरान भारत पर हमला बोला।
शरीफ ने भारत का नाम लेते हुए कहा भारत ने दोनों देशों के बीच बन रहे 46 अरब डॉलर वाले इस प्रोजेक्ट का विरोध करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
राहील शरीफ के मुताबिक सीपीईसी चीन और पाकिस्तान के बीच समय के परखे गए संबंधों को दर्शाता है। लेकिन कुछ विदेशी ताकतें हैं, जो पाकिस्तान और इस प्रोजेक्ट को अस्थिर करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।
क्यों अपना कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहते हैं जनरल शरीफ
जनरल शरीफ ने भारत को निशाना बनाते हुए कहा कि दुश्मन खुफिया एजेंसियां सीपीईसी के खिलाफ हैं। शरीफ ने भारत को चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी विदेशी ताकत को पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में अड़चन नहीं डालने दिया जाएगा।
आपको बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने भारत पर बलूचिस्तान क्षेत्र में अप्रत्यक्ष रूप से अशांति फैलाने का आरोप भी लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications