अंजू का नसरुल्ला के साथ नया वीडियो आया सामने, निकाह और इस्लाम अपनाने पर कही ये बात
सीमा हैदर का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब देशभर में अंजू थॉमस की लव स्टोरी की चर्चा हो रही है। वो अपने दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। वहां पर वो अपने पाकिस्तानी प्रेमी के पास है। दावा किया जा रहा कि दोनों ने शादी कर ली, लेकिन अंजू इस बात को खारिज कर रही।
वहीं दूसरी ओर अंजू अपने पाकिस्तानी दोस्त के साथ एक वीडियो में दिखाई दी। दावा किया जा रहा कि ये दोनों का प्री-वेडिंग शूट था। इसके अलावा कुछ मीडिया हाउस दोनों के निकाह की भी बात कह रहे। इससे जुड़ा एक निकाहनामा भी वायरल हो रहा।

इन सब दावों के बीच अंजू ने अपने प्रेमी नसरुल्ला के साथ एक नया वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। जैसे आम लोग बात करते हैं, वैसे ही उनकी भी बात होती थी। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वो पाकिस्तान घूमने आएंगी। ऐसे में वो वीजा लेकर पाकिस्तान आईं। वहां पर सभी ने उनको काफी प्यार दिया।
अंजू ने कहा कि लोग मेरी शादी और अफेयर की बात कह रहे, वो गलत है। मैं सिर्फ पाकिस्तान विजिट पर आई हूं। जैसे आम लोग आते हैं ट्रिप पर, वैसे ही मैं भी आई हूं। दो दिन में मैं वापस जा रही और कोई मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि नसरुल्ला का परिवार काफी अच्छा है।
In the video, Anju had said that the news of her marriage with Nasrullah is false.
— Bharat Ojha🗨 (@Bharatojha03) July 25, 2023
Now there is news that #Anju has converted to Islam and marr!ed Nasrullah.#AnjuinPakistan #AnjuNasrullah pic.twitter.com/OsKUkhzhBj
क्या कह रहे पाक पुलिस अधिकारी?
मामले में ऊपरी दीर जिले के मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी मुहम्मद वहाब ने पीटीआई को बताया कि दोनों ने निकाह कर लिया है। अंजू ने इस्लाम भी कबूल किया। ऐसे में अंजू का नाम अब फातिमा है।
अंजू के पिता हैं नाराज
वहीं अंजू के पिता प्रसाद थॉमस ने कहा कि अगर उसको ऐसा करना था, तो वो पति को तलाक दे देती। उसने दोनों बच्चों की जिंदगी बर्बाद कर दी। वो सरकार से उसको लाने की अपील नहीं करेंगे। वो उनके लिए मर गई है।
A pretty girl Anju from india in pakistan and says Pakistan is Beautiful Country ❤ pic.twitter.com/zre8a6G2LM
— Beautiful Pakistan🇵🇰 ( Holiday Travels Pakistan) (@LandofPakistan) July 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications