पाक सरकार के इस कदम से टूटा ताहिर का दिल इसलिए छोड़ दिया देश!

ऐंजल और आई 2 आई सरीखे गाना गाने वाले पाक गायक ताहिर शाह को धमकी तो मिल ही रही थी लेकिन पाक सरकार के एक कदम से उन्होंने मुल्क छोड़ दिया।

इस्लामाबाद। आपको 'ऐंजल' गाना तो याद ही होगा, जिसे पाकिस्तानी गायक ताहिर शाह ने गाया था। अपने इसी गाने के बाद ताहिर सोशल मीडिया पर छा गए थे।

हालांकि लोगों ने उनके गाने को पसंद नहीं किया और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका मजाक बनाया।

जानकारी के मुताबिक ताहिर ने जान से मार दिए जाने की धमकी मिलने के बाद अपना हमवतन छोड़ दिया है। बुधवार को यह जानकारी उनके एजेंट ने दी। फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि वो कहां गए हैं।

 taher-shah-angel-eye

इसी साल आया था गाना ऐंजल

साल 2013 में आई टू आई गाने से चर्चा में आए ताहिर ने इसी साल अप्रैल में ऐंजल गाना लॉन्च किया था। उनके एजेंट ने बताया कि मंगलवार को ही पाक के कराची से चले गए थे।

एजेंट ने एक बयान जारी कर कहा कि अपने संगीत के माध्यम से प्यार फैलाने वाले पाक के मशहूर संगीतकार ताहिर शाह को जान से मारने की धमकी मिल रही थी।'

सरकार के इस कदम से टूटा दिल

बयान में कहा गया है कि ताहिर ने बीते दिनों एक ऑनलाइन फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि यह ताहिर से नफरत करने वालों को अच्छा नहीं लगा, इसलए उन्हें धमकी दी जा रही थी।

कहा गया कि उन्हें सरकार की ओर से भी सुरक्षा नहीं उपलब्ध कराई जा रही थी, जिसके कारण उनका दिल टूट गया। एजेंट के अनुसार, संभवतः इसी कराण से ताहिर ने देश छोड़ने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+