लगातार आतंकी हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, अब अफगानिस्तान से मांगे 76 मोस्ट वांटेड आतंकवादी
शुक्रवार को लाल शहबाज कलंदर दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान एंबेसी के जनरल हेडर्क्वाटर को लिखते हुए 76 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को खुद को सौंपने को कहा है।
इस्लामाबाद। पांच दिनों के अंदर 20 आतंकी हमलों से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखला गया है। शुक्रवार को लाल शहबाज कलंदर दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद अब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान एंबेसी के जनरल हेडर्क्वाटर को लिखते हुए 76 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को खुद को सौंपने को कहा है। आईएसपीआर के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अफगानिस्तान सरकार जल्द से जल्द 76 मोस्ट वांटेड आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना को सौंप दें।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से कहा कि जिन आतंकवादियों को हमने मांगा है या तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें या फिर पाकिस्तान को सौंप दें। ऐसा तब हुआ जब अफगानिस्तान के वरिष्ठ राजनायिक को समन करके उनके सामने दो दिन पूर्व विरोध दर्ज करवाया जा चुका है। अफगानिस्तान के वरिष्ठ राजनायिक को समन देकर उनके सामने पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों को लेकर सवाल उठाया गया था।
आपको बताते चलें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सेहवान में स्थित लाल शहबाज कलंदर की दरगाह पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने पूरे देश भर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 आतंकवादियों को मार गिराया है। गुरुवार को एक आतंकी हमले में लाल शहबाज कलंदर दरगाह में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 150 लोग घायल हो गए थे। आतंकी हमले में मरने वालों में 20 बच्चे भी शामिल थे। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली है। आपको बताते चलें कि तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान में यह तीसरा आतंकी हमला है। आतंकी हमलों को लेकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियां पहले ही इनपुट जारी कर चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications