पाकिस्तान के पेशावर में बस में बम ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर में बुधवार सुबह एक बस में बम धमाका हुआ जिसमें 16 लोगों की मौत हो गई। धमाके में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। यह बस सरकारी स्टाफ को ले जा रही थी। जानकारी के मुताबिक धमाका पेशावर की सुनहरी मस्जिद के पास हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गया।

मारे गए लोगों में एक पुलिस अफसर भी शामिल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ने हमले की निंदा की और मरने वालों के परिजनों को सांत्वना दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरता पूर्ण हमले आतंकवाद के खिलाफ उनकी लड़ाई को रोक नहीं पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications