Padmavati Row: चित्तौड़गढ़ के किले में फायरिंग, गेट बंद, 400-500 लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
Recommended Video

नई दिल्लीः फिल्म 'पद्मावती' को लेकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में विरोध प्रदर्शन किया गया और किले का गेट बंद कर दिया गया। गेट बंद होने की वजह से सैलानियों को वापस लौटना पड़ा। विरोध प्रदर्शन के दौरान फायरिंग की खबरें भी आई। ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। राजस्थान के कई इलाकों में बंद का ऐलान किया गया है। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रदर्शन के दौरान हुई फायरिंग
कुछ मीडिया में आई खबरों के मुताबिक दो फायर किए गए। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि फायरिंग किसने की। फिल्म निर्माता संजय भंसाली पर आरोप है कि उन्होंने फिल्म पद्मावती के इतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की है।

करणी सेना ने दी है धमकी
फिल्म पर काफी राजनीति भी देखी जा रही है। करणी सेना ने दीपिता पादुकोण और संजय लीला भंसाली को चुनौती दी है। करणी सेना ने दीपिका पादुकोण का नाक काटने तक की धमकी दे दी। वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी फिल्म के विरोध में खड़े दिखे। उन्होंने कहा कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।

अक्टूबर में 3000-4000 टूरिस्ट किला देखने आते हैं।
राजस्थान के चितौड़गढ़ में प्रदर्शन कर रही सर्व समाज प्रॉटेस्ट कमिटी ने कहा है कि किले के पद्र पोल गेट को बंद किया है और ये गेट आज शाम तक बंद रहेगा। किसी को भी किले के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। बता दें, इस समय राजस्थान में टूरिस्ट सीजन पीक पर है, अक्टूबर के महीने में करीब 3000-4000 टूरिस्ट किला देखने आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications