Padmavati row: करणी सेना ने दीपिका पादुकोण को कहा नाचने वाली, दी नाक काटने की धमकी
नई दिल्लीः संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। करणी सेना चीफ लोकेंद्र सिंह कलवी ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नाट काटने की धमकी दी है। करणी सेना से पहले मेरठ में एक राजपूत नेता ने संजय लीला भंसाली के खिलाफ फरमान जारी करते हुए कहा कि जो भी भंसाली का सिर काटकर लाएगा उसे पांच करोड़ इनाम मिलेगा।

करणी सेना ने दी है धमकी
करणी सेना अध्यक्ष ने कहा, ''हमें भड़काव मत। हम उनका (दीपिका पादुकोण) सौर्पानका की तरह नाक काट देंगे....। संजय लीला भंसाली को इतिहास के फैक्ट्स को खत्म करने के लिए जाना जाता है। भंसाली को इस फिल्म को बनाने के लिए दुबई से काफी पैसा मिला है।''

1 दिसंबर को रिलीज होनी है फिल्म
प्रेस कांफ्रेस में लोकेंद्र काफी गुस्से में दिखे। लोकेंद्र ने फिल्म रिलीज न करने की धमकी दी। उन्होंने कहा- हम इसे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। हमे भड़काव मत। हम भारत बंद करेंगे। बता दें, संजय लीला भंसाली की ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होनी है।

देशभर में रैलियां करने की दी धमकी
करणी सेना चीफ लोकेन्द्र सिंह ने धमकी देते हुए कहा कि, यदि 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज की जाएगी तो राजपूत संगठन भारत बंद का आयोजन करेंगे। रिलीज के दिन हम देशभर में रैलियां करेंगे।

खून से लिखी चिट्ठी
पत्रकारों से बातचीत करते हुए करणी सेना चीफ लोकेंद्र सिंह ने कहा, भंसाली की फिल्म पद्मावती के खिलाफ खून से लिखी चिट्ठी हर डीएम और सिनेमाघर के मालिकों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा, राजपूत समाज हर हार में सिनेमाघरों में फिल्म की रिलीज होने से रोकेगा।












Click it and Unblock the Notifications