ओडिशा सरकार ने सभी DM को दिया टार्गेट, हर रोज हो 1 लाख बुजुर्गों का कोरोना टीकाकरण

भुवनेश्वर। 1 मार्च से पूरे देश में कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण चल रहा है, ऐसे में ओडिशा सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार ने यहां प्रति दिन 1 लाख बुजुर्गों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। ओडिशा सरकार ने कहा है कि डेढ़ महीने के अंदर 60 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण हो जाना चाहिए क्योंकि मई-जून में राज्य में गर्मी बहुत ज्यादा होगी, ऐसे में टीकाकरण का काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए राज्य सरकार ने जिले के सभी DM को प्रति दिन एक लाख बुजुर्गों का कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य दिया है।

Recommended Video

    Corona Vaccination: Odisha के सभी DM को मिला Target, हर रोज हो 1 Lakh टीकाकरण | वनइंडिया हिंदी
    हर रोज हो 1 लाख बुजुर्गों का कोरोना टीकाकरण: ओडिशा सरकार

    मालूम हो कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और सीडीएमओ को आवश्यक व्यवस्था करने और टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। राज्य में अनुमानित बुजुर्गों की संख्या 46.32 लाख है, जिसमें 2.51 लाख को अब तक वैक्सीन लग चुकी है। गंजाम जिले में सबसे ज्यादा 46.32 लाख सीनियर सिटीजन हैं, जबकि देवगढ़ में सबसे कम 34,490 बुजुर्ग लोग हैं।

    देश में कोरोना की स्थिति

    भारत में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 23,285 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,08,846 हो गई है। 117 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,306 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,53,303 है। देश में कुल 2,61,64,920 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

    ओडिशा में 5 राज्यों के यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य

    यही नहीं ओडिशा सरकार ने पांच राज्यों से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। ये पांच राज्य हैं महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री एन किशोर दास ने कहा है कि यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाएगी और लक्षण पाए जाने के बाद एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आइसोलेशन में रखा जाएगा।

    District wise target of age appropriate vaccination

    हर रोज हो 1 लाख बुजुर्गों का कोरोना टीकाकरण: ओडिशा सरकार

    District wise target of age appropriate vaccination

    हर रोज हो 1 लाख बुजुर्गों का कोरोना टीकाकरण: ओडिशा सरकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+