ओडिशा में आग उगल रहा है सूरज, देश का सबसे गर्म शहर बना भुवनेश्वर, 'हीटवेव' की चेतावनी जारी
भुवनेश्ववर। अप्रैल महीने में ही सूर्य देवता आग उगल रहे हैं, सबसे ज्यादा गर्मी तो ओडिशा में पड़ रही है। बुधवार को यहां के भुवनेश्वर में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। कल यहां का तापमान 44.2 डिग्री था जो कि मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। जिसके बाद केवल ओडिशा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भुवनेश्वर कल सबसे गर्म शहर रहा। इससे पहले साल 2016 में यहां गर्मी का रिकॉर्ड बना था लेकिन तब भी तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

देश का सबसे गर्म शहर बना भुवनेश्वर
आज भी भुवनेश्वर के ताप में कोई कमी नहीं आई है, आज भी यहां धरती तप रही है। मालूम हो कि राज्य के कई जिलों में पहले से ही 'हीटवेव' की चेतावनी जारी की गई है। विभाग मे खुर्दा, कटक और नयागड़ जिले में यलो अलर्ट जारी किया है तो वहीं उसने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए कहा गया है। तो वहीं तटीय इलाकों में 'कालबैसाखी' की भी वार्निंग है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगर यही हाल रहा तो इस साल ये राज्य देश का सबसे गर्म प्रदेश भी बन सकता है।

'हीटवेव' किसे कहते हैं
आपको बता दें कि आमतौर पर भारत में मार्च और जून के बीच 'हीटवेव' होती है। जब किसी स्थान के लिए अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है और दिन का तापमान सामान्य अधिकतम तापमान से 4 से 5 डिग्री अधिक होता है, तो मौसम विभाग इसे 'हीटवेव' घोषित कर देता है। जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता है या सामान्य से 6 डिग्री से अधिक होता है तो इसे 'गंभीर हीटवेव' कहते हैं।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?
अक्सर कहा जाता है कि गर्मी के बढ़ने की वजह 'ग्लोबल वार्मिंग' है लेकिन बीबीसी की खबर के मुताबिक केवल यही एक कारण नहीं देश में तापमान के बढ़ने का, दरअसल इसके पीछे शहरीकरण का भी बहुत बड़ा हाथ है। इमारतों के निर्माण के चक्कर में पेड़ की कटाई इसकी बहुत बड़ी वजह है, यहां तक कि जमीनों का बदलता उपयोग भी तापमान वृद्दि का कारण है। पेड़ काटकर शहर बसाने के चक्कर में हरियाली क्षेत्र कम हो रहे हैं, जिसके कारण अब गर्मी पहले से ज्यादा पड़ने लगी है।












Click it and Unblock the Notifications