CMO से मांगा रेमडेसिविर इंजेक्‍शन तो मिली जेल भिजवाने की धमकी, पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रहीं महिलाएं

CMO से मांगा रेमडेसिविर इंजेक्‍शन तो मिली जेल भिजवाने की धमकी, पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रहीं महिलाएं

नोएडा, अप्रैल 28: कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा है। तो वहीं, ऑक्सीजन, बेड और रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की कमी से कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ रहे हैं। इस बीच रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की कालाबाजारी के समाचार भी सामने आ रही है। तो कई मरीजों के परिजन रेमडेसिविर इंजेक्‍शन की खोज में चक्कर लगा रहे हैं। नोएडा से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज के परिजन सीएमओ के सामने रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। उनके पांव पकड़ रहे है।

Recommended Video

    CMO से मांगा रेमडेसिविर इंजेक्‍शन तो मिली जेल भिजवाने की धमकी, पैर पकड़ गिड़गिड़ाती रहीं महिलाएं
    woman touch the feet of CMO Deepak Ohri, requesting him that they be provided with Remdesivir

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, नोएडा सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में मंगलवार दोपहर तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती अपने मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने के लिए भटक रही थीं। इस दौरान कार्यालय पहुंचे सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी के आगे तीनों महिलाएं पैर छूकर मरीजों को रेमडेसिविर लगवाने की गुहार लगाने लगीं। वहीं सीएमओ, सभी महिलाओं के पर्चे पकड़े और अपने केबिन में चले गए। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर और फेसबुक पर वायरल कर दिया। जल्द ही ट्वीट व वीडियो ट्रोल होने लगा।

    महिलाओं ने लगाया ये आरोप
    वहीं, महिला ने बताया कि सीएमओ ने आश्वासन दिया है कि अगर इंजेक्शन हुआ तो दिलवा देंगे। इसके जवाब में महिला ने कहा कि सर हमलोग दोबारा आएंगे। इसके जवाब में सीएमओ ने कहा दोबारा आई तो जेल भिजवा देंगे। फिलहाल इस मामले में सीएमओ या जिला प्रशासन की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+