दादी का इलाज कराने आई महिला से प्राइवेट हॉस्पिटल में वॉर्डबॉय ने किया रेप, बनाया अश्लील वीडियो

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वॉर्डबॉय के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, नोएडा के एक निजी अस्पताल में महिला अपनी दादी का इलाज कराने के लिए आई थी, इसी दौरान अस्पताल में कार्यरत वॉर्डबॉय ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला नोएडा जिले के एक निजी अस्पताल का है। थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार अलीगढ़ निवासी युवती की शादी फरीदाबाद में हुई है। उन्होंने बताया कि युवती जून में अपनी दादी को उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल आई थी। इलाज के दौरान, अस्पताल के एक वॉर्डबॉय रजत मलिक ने दादी को नींद की गोली दी और धोखे से शीतल पेय में नशीली दवा युवती को पिला दी।

अस्पताल में किया रेप

अस्पताल में किया रेप

तहरीर के मुताबिक आरोपी ने महिला से अस्पताल के एक कमरे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि सुबह जब महिला को अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ तो उसने वॉर्डबॉय रजत से शिकायत की। आरोप है कि रजत ने उसे धमकी दी कि उसने घटना का वीडियो बनाया है और पीड़िता के मुंह खोलने पर वह वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। पीड़िता अश्लील वीडियो की बात सुन कर डर गई और ससुराल चली गई।

छह माह बाद पति को बताई आपबीती

छह माह बाद पति को बताई आपबीती

छह माह बाद चार नवंबर को पीड़िता ने पति को आपबीती बताई और फिर उन दोनों ने फरीदाबाद के महिला थाने में शिकायत की। चौहान ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने मामले को जांच के लिए थाना सेक्टर 20 भेजा। उन्होंने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आज सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+