Amazon के डिलीवरी बॉय ने महिला को पहले हिप्नोटाइज किया और फिर...

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला ने अमेजन कंपनी के डिलिवरी बॉय पर गंभीर आरोप लगाये है। महिला का आरोप है कि अमेजन के डिलीवरी बॉय ने पहले हिप्नोटाइज किया और फिर उसके साथ रेप करने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान महिला को होश आ गया। महिला ने आरोपी का विरोध किया और बाथरूम में पड़े वाइपर से उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। फिलहाल पीड़ित महिला ने सेक्टर 39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

महिला ने लगाया हिप्नोटाइज करने का आरोप

महिला ने लगाया हिप्नोटाइज करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा की एक सोसाइटियों में रहने वाली 43 साल की महिला ने पुलिस से की। शिकायत में बताया कि कथित तौर पर डिलिवरी बॉय ने उसे हिप्नोटाइज कर दिया था। इसके बाद महिला जब अपने होश में आईं तो उन्होंने देखा कि आरोपी अपनी पैंट उतार रहा था। जिसे देख कर वह डर गई। महिला ने इस दौरान शोर मचाया और बाथरूम में रखे वाइपर से आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद भूपेंद्र वहां से फरार हो गया।

सामान लौटाना था इसलिए बुलाया

सामान लौटाना था इसलिए बुलाया

पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अमेजन से कुछ सामान मंगवाया था। इनमें से पांच बॉक्स उसे वापस करने थे। इसको लेने के लिए सोमवार सुबह 11.20 बजे भुपेंद्र पाल नामक अमेजन डिलीवरी बॉय पीड़िता के फ्लैट पर पहुंचा। इस दौरान उसने चार ही बॉक्स वापस ले जाने की बात कही। इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। बाद में पीड़िता ने कस्टमर केयर पर फोन किया तो वहां से सामान पिक अप की के लिए 9 अक्टूबर की तारीख दे दी गई। इसके बाद भूपेंद्र वहां से चला गया।

फिर फोन उठा कर बताया कहां से आया था

फिर फोन उठा कर बताया कहां से आया था

इसके बाद पीड़िता की बहन घर पहुंची तो सिक्योरिटी गार्ड के पास मौजूद रजिस्टर से भूपेंद्र का नंबर लेकर कॉल किया। उससे पूछा कि वह कहां से आया था तो उसने बताया कि वह अमेजन के पिकअप ऑफिस में काम करता है जो सेक्टर 58 में है। इसके बाद उसने फोन काट दिया। पुलिस ने बताया कि एंट्री रजिस्टर में जो जानकारी डिलीवरी बॉय ने दी है उसकी जांच कर ली गई है और वह सही है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अमेजन ने कहा- तत्काल होगी कार्रवाई

अमेजन ने कहा- तत्काल होगी कार्रवाई

इस संबंध में अमेजन के प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और ऐसे आरोप परेशान करने वाले हैं। हम अपने डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर पर तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं, साथ ही पुलिस जांच में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+