GB Nagar: कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए फ्री कैब सेवा, इस नंबर कॉल कर एक दिन पहले करें बुकिंग
नोएडा। लॉकडाउन के दौरान आवागमन ठप होने से दूसरी बीमारियों के मरीजों को इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने पहल शुरू की है। गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि डायलिसिस व कैंसर जैसे गंभीर मरीजों को अब ट्रांस्पोर्ट की व्यवस्था की गई है, जिसका नाम रखा गया है एडमिन-उबर ट्रांसपोर्ट सर्विस।

हालांकि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए एक दिन पहले बुकिंग करनी होगी और यह सेवा मुफ्त है। इसके लिए ऑनलाइन मेडिकल डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई किए जाएंगे फिर साधन भेजा जाएगा। नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले से कोरोना वायरस (कोविड-19) को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। जिले में कोरोना से संक्रमित पाए गए लोगों में से 62 प्रतिशत लोग इलाज़ के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। लोगों और प्रशासन के लिए यह जानकारी राहत देने वाली है।
जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्होंने बताया कि इनमें से अब तक 71 लोग यहां विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इन 71 लोगों में 7 लोग ऐसे हैं जो 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में अब तक स्वस्थ हुए 71 लोगों में से सात लोग 60 की उम्र पार कर चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और यहां के विभिन्न प्राधिकरण संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications