गोंडा का अपहृत मेडि‍कल स्‍टूडेंट नोएडा से बरामद, डॉक्‍टर सहित 3 किडनैपर्स गिरफ्तार

नोएडा। एसटीएफ और गोंडा पुलिस की संयुक्‍त टीम ने 18 जनवरी से अगवा मेड‍िकल के छात्र गौरव हलदर को नोएडा से बरामद कर लिया है। एसटीएफ ने इस मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें, अपहरणकर्ताओं ने गौरव के पिता निखिल हालदार से 70 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। 22 जनवरी तक रुपए न पहुंचाने पर गौरव को जान से मारने की धमकी दी थी। यूपी एसटीएफ ने बताया कि तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है, इनमें एक डॉक्‍टर अभि‍षेक सिंह शामिल है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के पास से प‍िस्‍टल और ड्रग्‍स भी बरामद किया है।

up stf recovered kidnapped medical student gaurav haldar three people arrested

अपहरणकर्ताओं ने मांगी थी 70 लाख की फिरौती

बहराइच जिले के पयागपुर का रहने वाला गौरव हलदर गोंडा के एससीपीएम पैरा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। गौरव 18 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक कॉलेज में था, लेकिन उसके बाद अचानक लापता हो गया। दोपहर करीब 12 बजे गौरव के पिता निखिल के पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने गौरव का अपहरण कर लिए जाने की जानकारी दी और 70 लाख रुपये की फिरौती मांगी। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि फिरौती की रकम 22 जनवरी तक नहीं मिली तो गौरव को जान से मार डालेंगे।

डॉक्‍टर अभिषेक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

एसपी शैलेश पांडे ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 टीमों को लगाया। पयागपुर के विधायक ने इस पर डीजीपी से बात की और शासन ने स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ को लगाया। गोंडा की पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत छात्र व तीन अपहरणकर्ताओं को नोएडा से दबोच लिया। बताया गया कि जा रहा है कि गौरव की दोस्ती डॉ. प्रीति मेहरा नाम की महिला से हुई थी। प्रीति ने ही गौरव को फोन करके मिलने बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे दिल्ली में डॉ. अभिषेक सिंह के फ्लैट पर रखा गया था। गौरव को फ्लैट में बंद करके उसे नशे का इंजेक्शन दिए जाते थे, जिससे वह होश में न आ सके। शुक्रवार देर रात जीरो पॉइंट पर मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गौरव को भी बरामद कर ल‍िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+