up news: एनआरआई से उबर कैब में छूटी करोड़ों की ज्वेलरी, नोएडा पुलिस ने 4 घंटो में की बरामद
"सैकड़ो अक्लमंद मिलते हैं, काम के लोग चंद मिलते हैं। जब मुसीबत आती है, तब पुलिस के सिवाय, सभी के दरवाजे बंद मिलते हैं।" वैसे तो पुलिस यूं ही बदनाम है पर पुलिस वालों में कुछ ऐसे बेहतरीन पुलिस वाले होते हैं जो अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हैं। उसी का जीता-जागता उदहारण है नोएडा में घटी एक घटना। एक एन.आर.आई अपनी बेटी की शादी के लिए लंदन से लगभग एक करोड़ से अधिक कीमत की ज्वेलरी लेकर नोएडा पहुंचे। लेकिन उनका ज्वैलरी से भरा बैग उबर कैब में छूट गया। जिसके बाद पुलिस को याद किया गया और पुलिस ने मात्र 4 घंटों में करोड़ों की ज्वैलरी बरामद कर एन.आर.आई को सौंप दी।

4 घंटों में करोड़ों की ज्वैलरी बरामद
दरअसल, निखिलेश कुमार सिन्हा एक NRI हैं और लंदन में रहते हैं। उनकी पुत्री की शादी समृद्धि ग्रैंड एवेन्यू, आम्रपाली ग्रीन वैली, टेक जोन 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट पर होनी थी। इसी के चलते जब वे अपना सामान लेकर गौड़ सिटी 1 पर पहुंचे तो उनका गहनों से भरा बैग उबर कैब में ही छूट गया। बैग में लगभग एक करोड़ के शादी से संबंधित समस्त गहने आदि थे। बैग के गायब होने के बाद हड़कंप मच गया और उबर कैब की जब तलाश की गई तो वह वहां से जा चुका था। आनन-फानन में घबराए हुए निखिलेश कुमार सिन्हा ने इसकी तत्काल सूचना कोतवाली बिसरख पुलिस को दी।
इस सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए, संबंधित कैब के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी। पता ट्रेस करने के लिए उबर ऐप के गुरुग्राम ऑफिस में जाकर वाहन की लाइव लोकेशन प्राप्त की। कैब की लाइव लोकेशन लाल कुआं जनपद गाजियाबाद में दिखा रही थी। कुछ ही देर में पुलिस ने कैब चालक को जब पकड़ कर पूछताछ की तो चालक ने बताया कि बैग पीछे की डिक्की में रखा हुआ है।

बैग में लगा हुआ था ताला
पुलिस द्वारा कैब चालक से पूछताछ में उसने बताया कि उसे बैग और बैग में रखी ज्वेलरी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और बैग में ताला लगा हुआ था।इसके बाद पुलिस बैग को लेकर कैब चालक के साथ थाना बिसरख पहुंची, जहां पर निखिलेश कुमार सिन्हा और उनके परिजनों के सामने उस बैग को खोला गया। उसमें समस्त ज्वेलरी जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ है, बैग में सुरक्षित पाई गई। पुलिस ने बैग को निखिल कुमार सिन्हा को सुपुर्द कर दिया।इस पूरे घटना क्रम में पुलिस द्वारा लिए गए तत्काल एक्शन्स की और तत्काल की गई कार्रवाई की सभी सराहना कर रहे हैं। वही ज्वेलरी से भरा हुआ बैग वापस मिलने के बाद निखिलेश कुमार सिन्हा और उनके परिजन बिसरख पुलिस का धन्यवाद करते हुए नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications