Greater Noida Lift Accident: नोएडा लिफ्ट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 8, परिजनों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

Greater Noida Lift Accident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में घायल चार और मजदूरों की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। लिफ्ट हादसे में मृतकों की कुल संख्या 8 हो गयी है। अभी भी एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को हुए हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि पांच को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हादसे में मरने वाले कामगारों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। साथ ही हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनके उपचार का पूरा खर्च एनबीसी के द्वारा उठाया जाएगा। इसमें से 20 लाख रुपए एनबीसीसी व 5 लाख कोर्ट रिसीवर के द्वारा दिए जाएंगे।

इनकी हुई मौत हादसा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) में निर्माणाधीन आवासीय सोसाइटी में हुआ था। इस हादसे में इस्ताक अली, अरुण तांती मंडल, विपोत मंडल, आरिस खान, असुल मुस्तकीम, अब्दुल मुस्तकीम, कुलदीप पाल और अरबाज अली की मौत हो गई है।

greater noida

परिजनों ने की थी मुआवजे की मांग परिजनों ने मुआवजे और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इस हादसे ने उनके जीवन में भूचाल ला दिया है। उनकी सभी खुशियां मिट्टी मेंके मिल गयी हैं। जो कमाने वाले थे उनकी मौत से हम पर रोजी रोटी और खाने को संकट आ गया है। सरकार को आगे आकर हम सभी का सहयोग करना चाहिए।

उपचार का पूरा खर्च एनबीसीसी के द्वारा उठाया जाएगा इसके अलावा हादसे में जो लोग घायल हुए हैं उनके उपचार का पूरा खर्च एनबीसीसी के द्वारा उठाया जाएगा। हादसे में मरने वाले कामगारों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

नोएडा एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि सुबह 6 बजे 4 और मजदूरों की मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई। मीडिया से जानकारी मिली एनबीसीसी और सरकार द्वारा मदद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+