Noida में डबल मर्डर, युवक की धारदार हथियार से हत्या, दूसरी लाश पेड़ पर मिली
Noida News, नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुरुवार को डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक नर्सरी में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, दूसरे युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है।

मामला नोएडा के थाना सेक्टर-39 का है। पुलिस ने बताया कि मरनों वालों की पहचाने हेमराम सोम उर्फ छोटन उम्र 38 वर्ष निवासी वीरभूमि पश्चिम बंगाल और पवन उम्र 35 वर्ष निवासी विलासपुर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हेमराज की हत्या धारदार हथियार से की गई थी, जबकि पवन का शव लटका हुआ मिला है। पुलिस ने दोनों शव पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिये हैं। डबल मर्डर की सूचना पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।












Click it and Unblock the Notifications