नोएडा: फिल्म सिटी में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी अजीत गिरफ्तार
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-20 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से दो इनामी बदमाश घायल हो गए। घायल बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक बाइक, अवैध हथियार, दो मोबाइल सहित 11 जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।

नोएडा एसएसपी अजयपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात नोएडा के सेक्टर-20 चैकिंग की जा रही थी। तभी एक बाइक पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश थाना 20 द्वारा ये लूट, हत्या, डकैती, और गैंगस्टर जैसे संगीन अपराधों में वांछित भी चल रहे थे।
एसएसपी ने बताया कि दोनों घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के मुबारकपुर निवासी अजीत और गीता कालोनी निवासी मलकीत के रूप में हुई है। जिसपर लूट, हत्या और डकैती के कई मुकदमें दर्ज है। उन्होंने बताया कि अजीत के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक बाइक, अवैध तमंचा, दो मोबाइल के साथ 11 जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications