सीएम योगी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पड़ा भारी, ग्रेटर नोएडा से व्यापारी गिरफ्तार
नोएडा। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम चांद कुरैशी है और वह जेवर का रहने वाला है। आरोपी का कहना है कि उसने गलती से पोस्ट शेयर की थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चांद कुरैशी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की थी, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ थी। इस पोस्ट में सीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें लिखीं गई थीं। मामले में एक शख्स ने जेवर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुरैशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
बता दें, ऐसे ही एक मामले में जून 2019 में भी दो लोगों को गोरखपुर में गिरफ्तार किया गया था। इन दोनों युवकों ने कथित रूप से सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इससे पहले नोएडा के एक पत्रकार, निजी न्यूज चैनल के मालिक और संपादक को भी सीएम पर आपत्तिजनक कमेंट करना भारी पड़ गया था। इन्हें भी पुलिस ने पुलिस ने गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications