शराब कांड: जेवर में जहरीली शराब पीने से 3 कूड़ा बीनने वालों की मौत, अलीगढ़ से जुड़ा है कनेक्शन
ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त: खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएड के जेवर से है। यहां जहरीली शराब पीने से बुधवार (18 अगस्त) को कूड़ा बीनने वाले तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शराब से मौत होने की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि तीनों झुग्गियों में रहते थे और कूड़ा बीनने के लिए अलीगढ़ जिले के टप्पल में गए हुए थे। जहां उन्हें कूड़े के ढेर में शराब मिली थी।

प्राप्त समाचार के मुताबिक, विजय कुमार (25), जुग्गो (27) और विज्जो (30) अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। वो करीब 15 सालों से जेवर कस्बे के ईदगाह रोड और नगर पंचायत कार्यालय के पास अलग-अलग स्थानों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। यहां पर ये अपने परिवार के साथ कूढ़ा बीनने का काम करते थे। पुलिस की मानें तो तीनों अलीगढ़ के टप्पल गांव के पुरैना में कूड़ा बीनने गए हुए थे, जहां उन्हें एक गड्ढे में देसी शराब दबी हुई दिखाई दी।
शराब देखकर तीनों को लालच आ गया और उसकों उन्होंने पी लिया। जिसके बाद वो घर (जेवर) वापस लौटने लगे। बताया जा रहा है कि जेवर लौटने के तीनों की हालत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर तीनों को इलाज के लिए जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विजय नाम के शख्स इलाज के दौरान ही मौत हो गई। तो वहीं, जुग्गो और विज्जो को गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया। जहां उन दोनों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं, शराब पीने से तीनों लोगों की मौत की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक ने बताया कि
अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र में इन्हें शराब के पव्वे मिले, जिनका इन्होंने पी लिया था। जिसके बाद से इनकी तबीयत ख़राब हो गई थी। इस मामले की जानकारी अलीगढ़ पुलिस को भी दे दी गई है। वहीं, तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी मौत की वजह साफ हो सके।
बताया कि कूड़ा बीनने के दौरान अलीगढ़ में टप्पल के गांव में तीनों को बिना रेपर के 60 पौए मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications