60 करोड़ की संपत्ति के मालिक निकले 25-25 हजार के इनामी गो-तस्कर

Noida news, नोएडा। पुलिस ने शनिवार को 25-25 हजार के इनामी तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी एक गांव का प्रधान भी है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुलंदशहर जिले के विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास 60 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी नोएडा में छिपकर रह रहे थे।

सूचना के बाद घेराबंदी कर पकड़ा

सूचना के बाद घेराबंदी कर पकड़ा

एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह सेक्टर-8 में रेड लाइट पर आरोपी गो तस्करों के होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर स्वाट-1 और स्वाट-2 टीम के अलावा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने घेराबंदी कर तीन गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम आरिफ, कासिम और यामीन निवासी खुर्जा, जिला बुलंदशहर बताया।

तीनों आरोपियों पर था 25-25 हजार का इनाम

तीनों आरोपियों पर था 25-25 हजार का इनाम

एसपी सिटी के मुताबिक, तीनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इनमें आरिफ गिरोह का सरगना है। गिरफ्तार आरिफ और कासिम सगे भाई हैं। आरिफ के ऊपर हत्या और हत्या के प्रयास के अलावा गोवध आदि के दर्जनों केस दर्ज हैं। कासिम पर भी हत्या, हत्या के प्रयास और गौ वध समेत अन्य मामलों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यासीन पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। स्याना कांड के बाद दौरान भी आरिफ की गिरफ्तारी की मांग उठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी आरिफ वर्ष 1996 से अब तक गो-तस्करी कर 60 करोड़ से अधिक की संपत्ति का मलिक बन गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आरोपी का वीडियो भी हो चुका है वायरल

आरोपी का वीडियो भी हो चुका है वायरल

बता दें, गिरफ्तार आरोपी आरिफ का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह तमंचा लेकर बार डांसर के साथ डांस कर रहा था। पुलिस के मुताबिक आरिफ के गैंग में कई लड़के शामिल हैं, जो सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को चोरी कर उनकी तस्करी करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+