स्कूल में सर्कुलर: टीचर्स डे पर दिया मोदी का भाषण रट लें छात्र, परीक्षा में पूछा जायेगा सवाल
नोएडा। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि शिक्षक दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों में प्रधानमंत्री का भाषण सुनाया जायेगा। हालांकि इस पहल को लेकर विवाद भी हुए मगर केंद्र सरकार ने इसे एच्छिक बताकर विवाद को दरकिनार कर दिया। मगर दिल्ली-एनसीआर के कुछ स्कूल इसे इस कदर अनिवार्य बनाने पर तुल गये हैं कि बच्चों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को याद करने का निर्देश दे दिया गया है।

वहीं अगले दिन से शुरू हो रही परीक्षा में सभी पांच पेपरों में प्रधानमंत्री के भाषण से जुड़े दो-दो नंबर के सवाल होंगे। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षक दिवस के दिन प्रदेश के तीन करोड़ छात्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भाषण सुनना जरूरी कर दिया है। ग्रैजुएशन कर रहे जिन 15 लाख बच्चों को लैपटॉप दिया गया है, उनसे कहा गया है कि वे लैपटॉप लेकर अपने पुराने संस्थान जाएं और उस पर बच्चों को भाषण सुनाएं।












Click it and Unblock the Notifications