Shrikant Tyagi: 'गालीबाज' नेता श्रीकांत त्यागी बच्चों से भी करता था बुरा सलूक, तोड़ देता था बैट और...
नोएडा, 09 अगस्त: नोएडा में महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने वाला कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पिछले पांच दिनों से फरार चला था, जिसे आज सुबह नोएडा एसटीएफ ने मेरठ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। त्यागी के साथ पुलिस ने तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले श्रीकांत त्यागी की गाड़ी नोएडा से बरामद हुई थी, जिसपर सचिवालय का स्टीकर लगा मिला था। बता दें कि इससे पहले पुलिस को गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड मिली थी। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस मंगलवार की सुबह ही पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था और अपने साथ थाने ले आई थी।

25 हजार रुपए का इनामी था श्रीकांत त्यागी
25 हजार रुपए के इनामी भाजपा के कथित नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ जिले के श्रद्धापुरी इलाके से गिरफ्तार किया है। इससे पहले नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी के सेक्टर 93 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में अवैध निर्माण को जिला प्रशासन ने गिरा दिया था। वहीं अब धीरे-धीरे गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के गुनाहों का काला चिट्ठा भी खुलने लगा है। गालीबाज नेता पर 15 साल पहले ही गुंडा एक्ट लग चुका है, लेकिन इसके बावजूद वो अब तक आजाद घूमता रहा। श्रीकांत पर गाजियाबाद के मोदीनगर में जबरन कब्जा करने और वहां मौजूद बच्चों के साथ बुरा सलूक करने के आरोप भी लगा है।

मोदीनगर से लड़ना चाहता था विधानसभा चुनाव
गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी गाजियाबाद के मोदीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन ऐसा हो ना सका। दरअसल, भाजपा से श्रीकांत त्यागी को टिकट नहीं मिला, जिसकी वजह से उसका सपना टूट गया। हालांकि, चुनाव के समय त्यागी मोदीनगर में अवैध कब्जा कर लिया। आजतक की खबर के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी ने मोदीनगर के मोहन पार्क एरिया में मोदीनगर इंडस्ट्रीज के आवासों पर जबरन कब्जा कर लिया था। आपकों बता दें कि मोदी इंडस्ट्रीज के ये आवास केवल अपने कर्मचारियों को ही अलॉट हो सकते हैं।

श्रीकांत त्यागी ने तैयार किया था कैंप कार्यालय
श्रीकांत त्यागी ने मोदीनगर इंडस्ट्रीज के आवासों पर कब्जा चुनाव के समय कैंप कार्यालय भी तैयार कर लिया था। इस कैंप कार्यालय में बीजेपी के बड़े नेताओं की फोटोज भी लगाई गई थीं। इतना ही नहीं, श्रीकांत त्यागी ने मिट्टी डालकर आसपास की जगह पर भी कब्जा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, श्रीकांत यादव ने यहां एक शानदार ऑफिस भी बनाया था। श्रीकांत का रसूख का खौफ इतना था कि इलाके के बड़े लोग भी सामने नहीं आए।

बच्चों से श्रीकांत त्यागी ने किया था बुरा सलूक
मोदीनगर इंडस्ट्रीज के आसपास के बच्चों से जब मीडिया ने बात की तो उनमें से कुछ बच्चों ने बताया कि श्रीकांत त्यागी ने उनके साथ भी बुरा सलूक किया करता था। बच्चों ने बताया कि उनकी गेट कैंप कार्यालय की छत पर चली जाती थी उन्हें डांटता था। इतना ही नहीं, वो गेंद तक वापस नहीं करता था। वह बच्चों के बैट तोड़ देता था। इतना ही नहीं, कैंप कार्यालय के आसपास बच्चों को साइकिल भी नहीं चलाने देता था। उन्हें साइकिल चलाने से श्रीकांत त्यागी मना करता था।

मेरठ के श्रद्धापुरी इलाके से गिरफ्तार हुआ श्रीकांत त्यागी
गालीबाज नेता श्रीकांत यादव का मामला जब तूल पकड़ा तो इसने उत्तराखंड की तरफ रुख किया। त्यागी की लास्ट लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में मिली थी। इस दौरान ऋषिकेश में श्रीकांत त्यागी को फोन तीन से चार बार ऑन और ऑफ हुआ था। पुलिस सूत्रों की मानें श्रीकांत त्यागी का फोन ही सर्विलांस पर नहीं लिया गया था। इसका डिबेट और क्रेडिट कार्ड तक सारे आईडी सर्विलांस के साथ साइबर क्राइप पर लिए हुए थे। कही यह पैसे निकालता है या इसके पास कही ये पैसे पहुंचे तो नहीं रहे। सभी चीजों पर पुलिस अपनी नजरे बनाई हुई थी।

श्रीकांत के पास थी कई बड़ी-बड़ी गाडियां और संपत्तिया
श्रीकांत त्यागी उर्फ लंगड़ा त्यागी मूल रूप से नोएडा जिले के भंगेल का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ साल पहले ही नोएडा अथॉरिटी ने श्रीकांत त्यागी की भंगेल में स्थित उनकी जमीन का अधिग्रहण किया था। इस दौरान श्रीकांत त्यागी के परिवार को भी करोड़ों रुपये का मुआवजा अथॉरिटी की तरफ से मिला था। इन्हीं पैसों से श्रीकांत त्यागी ने कई बड़ी-बड़ी गाड़ियां और संपत्तियां खरीदी थीं। ऐसा बताया जाता है कि भंगेल मार्केट में त्यागी की 50 से अधिक दुकानें और धर्मकांटा है। इसी मार्केट से हर महीने लाखों रुपए किया आता है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications