कार की टक्कर से उछलता हुआ दूर जा गिरा स्कूटी सवार युवक, देखिए VIDEO
Noida news, नोएडा। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। यह कहावत एक स्कूटी सवार युवक पर सटीक दिखाई दी। स्कूटी सवार युवक को कार ने सीधी टक्कर मारी, इस हादसे में स्कूटी सवार युवक टक्कर लगने के बाद कई फीट ऊपर उछल कर दूर जा गिरा। गनीमत रही कि उसे अधिक चोट नहीं आई।

पार्किंग से बाहर आ रहा था युवक
दरअसल, यह मामला गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट का है। ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर स्थित इस सोसाइटी में रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में स्कूटी सवार युवक अपनी स्कूटी लेकर सोसाइटी के बेसमेंट में बनी पार्किंग से बाहर आता दिख रहा है, तभी अचानक से एक कार आती है और इस स्कूटी सवार युवक को सीधी टक्कर मार देती है।

कार के ऊपर से उछलता हुआ कई फीट दूर जा गिरा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार कार के ऊपर से उछलता हुआ कई फीट दूर जा गिरा। इस हादसे के बाद सोसाइटी में मौजूद कुछ लोग युवक की मदद के लिए दौड़ते दिखते हैं। इस हादसे में स्कूटी कार के साथ घिसटती हुई काफी आगे तक जाती दिख रही है। गनीमत रही कि स्कूटी सवार युवक को अधिक चोट नहीं आई। हादसे की यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications