नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 3 अगस्त तक लागू हुई धारा 144, सार्वजनिक जगहों पर नमाज और पूजा पर रोक

Section 144 in Noida: गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज यानी 20 जुलाई से 03 अगस्त तक सीआरपीसी की धारा 144 को लागू कर दिया है। इसी के साथ ही, सार्वजनिक समारोहों और बिना अनुमति वाली धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आदेश के मुताबिक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में किसी को भी सार्वजनिक स्थानों पर जैसे सड़कों पर पूजा-पाठ या नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं जाएगी। इतना ही नहीं, बिना अनमुति के किसी भी तरह के जुलूस निकालने पर भी रोक है। वहीं, यमुना में बढ़े जलस्तर को देखते हुए भी गौतम बुद्ध प्रशास ने अलर्ट जारी किया है।

Section 144 in Noida

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया गया कि 20 जुलाई से शुरू होने वाले मोहर्रम जुलूस, किसान आंदोलन, परीक्षाओं एवं 28 जुलाई से 3 अगस्त तक एशियाई जूनियर एथलीट 2023 खेलों के मद्देनजर नोएडा में धारा 144 लागू किया गया है।

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इन खेलों में देश व विदेशों के नागरिक भी भाग लेंगे। साथ ही, किसान आंदोलन और परीक्षाएं भी नोएडा में पहले से प्रस्तावित हैं। इन सब घटनाक्रमों के कारण गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने नोएडा में धारा 144 लागू कर दिया है।

एसीपी कानून एवं व्यवस्था हृदेश कठेरिया ने कहा कि ऐसे हालात में असमाजिक तत्वों द्वारा शांति को भंग करने की आशंका है। ऐसे हालातों में कानून व्यवस्था के बिगड़ने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन से भी शांति भंग हो सकती है।

ऐसे में किसी भी तरह की घटना से बचने के लिए एहतियाती रूप से धारा 144 को नोएडा में अगले 15 दिनों तक के लिए लागू कर दिया गया है। कहा कि शांति और सौहार्द बनए रखने के लिहाज से यह अति आवश्यक है कि शरारती तत्वों द्वारा की जा रही गतिविधियों को राका जाए।

इस कारण गौतमबुद्धनगर जिले में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है कि जो कि 20 जुलाई से 3 अगस्त के बीच प्रभावी रहेगा। वहीं, नोएडा के ओखला बैराज में यमुना के जलस्तर को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर प्रशसान अलर्ट पर है। निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नोएडा के ओखला बैराज में यमुना का स्तर खतरे के निशान से नीचे रहा। सिंचाई विभाग आगरा नहर-ओखला के हेड वर्क्स डिवीजन के कार्यकारी अभियंता बीके सिंह ने कहा कि ओखला बैराज पर यमुना का खतरे का स्तर 200.60 मीटर है। बुधवार शाम 5 बजे नदी 199 मीटर पर स्थिर रही।

वहीं, गाजियाबाद में हिंडन बैराज पर हिंडन नदी 199.05 मीटर पर बनी हुई है, जो 205.80 मीटर के खतरे के निशान से नीचे है। हालांकि, उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में हिंडन नदी का जलस्तर 1 मीटर बढ़ गया है। एडीएम ने कहा ने कहा कि हम लगातार चेतावनी जारी कर रहे हैं कि भले ही हमारे जिले में यमुना और हिंडन का स्तर खतरे के निशान से नीचे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+